बाड़मेर

Video : अपनी जान बचाना चाहते हो तो 60 लाख रुपए मेरे दिए गए पते पर पहुंचाओ, नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा

चौहटन विधायक को जान से मारने की धमकी, 60 लाख मांगे, एक गिरफ्तार ...विधायक को मोबाइल पर मिला वाट्सएप मैसेज- अजमेर से एक संदिग्ध गिरफ्तार

2 min read
Chohtan MLA threatens to kill, 60 lakh demands, one arrested

बाड़मेर. चौहटन विधायक से व्हाट्सएप के जरिए 60 लाख रुपए मांगने और नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने रविवार को अजमेर पुलिस की मदद से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है।

चौहटन विधायक तरुणराय कागा को शनिवार रात 8 बजकर 25 मिनट पर एक अनजान नंबर से मैसेज मिला कि मुझे पांच दिन में मनी मिल जानी चाहिए। मेरे पास आपको मारने की डील आई है, अगर अपनी जान बचाना चाहते हो तो 60 लाख रुपए मेरे दिए गए पते पर पहुंचाओ।

ये भी पढ़ें

Video: वरिष्ठ शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा: पहले दिन 1500 से अधिक अनुपस्थित

नहीं पहुंचाए तो अंजाम बहुत बुरा होगा। तुम सब को पता भी नहीं होगा, मुझे डील किसने दी है तुम्हारा ही कोई इंसान है। मुझे मनी चाहिए और कोई भी चालाक या स्मार्ट बनने की कोशिश करेगा वो दिवाली और आने वाले चुनाव नहीं देख पाएगा।

मैं जो एड्रेस दूंगा वहां रूबी श्ेाख नाम की लड़की को पैसों से भरा बैग उस पर अपना नाम लिख कर देना है। मुझे पैसे मिलेंगे वैसे तुमको उस इंसान का नाम। इसके बाद एक पता देकर अंत में लिखा कि दिवाली से पहले मनी आ जानी चाहिए।
विधायक ने करवाया मामला दर्ज

विधायक ने चौहटन थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ है। जिसमें 60 लाख रुपए मांगे हैं, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चौहटन पुलिस ने अजमेर पुलिस की मदद से रविवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। विधायक ने पुलिस से सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की और मामले की सूचना जिला कलक्टर को भी दी ।

संदिग्ध को किया गिरफ्तार

पुलिस ने व्हाट्सएप पर विधायक को मिले मैसेज के आधार पर अजमेर पुलिस की मदद से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
- मनीष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर

ये भी पढ़ें

दमकल व घर घर कचरा संग्रहण टैक्सी ड्राइवरों की हड़ताल दूसरे दिन समाप्त, सभापति ने दिया आश्वासन, कर्मचारी काम पर लौटे
Published on:
28 Oct 2018 09:20 pm
Also Read
View All