बाड़मेर

Pachpadra Refinery: पचपदरा रिफाइनरी का सीएम भजनलाल शर्मा ने किया निरीक्षण, पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां तेज

Pachpadra Refinery News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी पहुंचकर पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। 21 अप्रेल को होने वाले शुभारंभ को लेकर प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

2 min read
Apr 13, 2026
टीम के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। फोटो- पत्रिका

बाड़मेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बालोतरा के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बालोतरा में प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों का भी निरीक्षण किया।

यह वीडियो भी देखें

ये भी पढ़ें

Jodhpur: घर का सपना देख रहे लोगों को लगा बड़ा झटका, अब मकान बनाने से पहले लगाने होंगे गुजरात के चक्कर, जानें पूरा मामला

उन्होंने कहा कि यह प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री 21 अप्रेल को देश के पहले एचपीसीएल इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ बालोतरा में करेंगे। इस रिफाइनरी के माध्यम से देश-प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। साथ ही यह रिफाइनरी राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगी।

सीएम ने निरीक्षण किया

इस दौरान शर्मा ने रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट और मेन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने रिफाइनरी प्रतिनिधियों से संवाद कर उनका अनुभव भी जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिफाइनरी से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री इस मौके पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन स्थल के लेआउट का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने के निर्देश भी दिए।

अधिकारियों की ली बैठक

मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी का निरीक्षण करने के बाद आयोजन स्थल पर प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए जनसभा में आमजन के लिए पेयजल और बैठने की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही यातायात पुलिस और परिवहन विभाग आपसी समन्वय से पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल की सजावट में राजस्थान की कला और संस्कृति की झलक दिखनी चाहिए, ताकि आगंतुक प्रदेश की ऐतिहासिक और गौरवशाली परंपरा से परिचित हो सकें। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रस्तुतीकरण भी दिया।

पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत

इससे पहले हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री केके बिश्नोई, सांसद मदन राठौड़, लुंबाराम चौधरी, जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, विधायक अरुण चौधरी, हम्मीर सिंह भायल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

Jaipur News: 160 फीट चौड़ी होगी जयपुर की सिरसी रोड, 300 मकान-दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, सर्वे पूरा
Also Read
View All