बाड़मेर

Madan Dilawar: राजस्थान में शिक्षकों के ट्रांसफर कब से होंगे? जानिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का जवाब

Teachers Transfer Update : राजस्थान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बालोतरा में बड़ा बयान दिया। मदन दिलावर ने कहा 15 मार्च के बाद शिक्षकों के ट्रांसफर होंगे।
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2025, 7:15 PM IST
Rajasthan Teachers Transfer Update Education Minister Madan Dilawar makes a Big Statement

Teachers Transfer Update : राजस्थान में शिक्षकों के ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट। बालोतरा में आज शनिवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मार्च के बाद शिक्षा विभाग में तबादले होंगे। शिक्षकों के तबादले नहीं होने का कारण, समय अनुकूल नहीं था। अभी परीक्षाओं का समय चल रहा है। परीक्षाओं के चलते शिक्षकों का तबादला करना सही नहीं होगा। इस वजह से शिक्षा विभाग को तबादलों से दूर रखा गया है। जब परीक्षाएं पूरी हो जाएगी, उस वक्त रणनीति के माध्यम से तबादले किए जाएंगे। हम 15 मार्च के बाद मुख्यमंत्री से अनुमति लेकर तबादले करेंगे ।

बालोतरा जिले के दौरे पर थे मदन दिलावर

राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज 4 जनवरी को बालोतरा जिले के दौरे पर हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बालोतरा में जसोल धाम में माता राणी भटियाणी के दर्शन किए। जसोल धाम में पत्रकारों के सवालों का मदन दिलावर ने जवाब दिया।

इस वजह से लगाई थी रोक

राजस्थान में अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर आगामी 10 जनवरी तक चलेंगे। पर शिक्षा विभाग में तबादलों पर बैन लगा रखा है। भजनलाल सरकार के इस आदेश बाद से ही प्रदेश के शिक्षक संगठन विरोध में उतर आए। Teachers Transfer पर जब पत्रकारों ने सवाल दागा तो मदन दिलावर ने कहा राजस्थान में चुनावी प्रक्रिया की वजह से तबादलों में देरी हुई। चुनाव के बाद अब अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आ गईं। विधानसभा चलने वाली है। फिर बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इसको ध्यान में रखकर शिक्षकों के तबादले पर रोक लगा रखी थी।

शिक्षक घबराए नहीं

मदन दिलावर ने कहा शिक्षक घबराए नहीं, हम 15 मार्च के बाद मुख्यमंत्री से अनुमति लेकर तबादले करेंगे।

Updated on:
4 Jan 2025, 7:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बाड़मेर मेडिकल कॉलेज रैगिंग में बड़ा खुलासा: जूनियर्स के बाल छोटे करवाए और फॉर्मल ड्रेस पहनने का भी बनाया दबाव

राजस्थान में 19 किलोमीटर का 4-लेन हाइवे प्रोजेक्ट मंज़ूर, केंद्र सरकार ने जारी किए ₹485 करोड़, जानिए पूरी ‘गुड न्यूज़’

Rajasthan Sarpanch Election: सबसे दिलचस्प सरपंच चुनाव नतीजा, 4 बार रिकाउंटिंग के बाद भी टाई, जानिए फिर कैसे हुआ फैसला?

Exclusive: बाड़मेर मेडिकल कॉलेज रैगिंग कांड में 80 छात्रों पर एक्शन, 6 को हॉस्टल से निकाला; जूनियर्स से करवाए अनैतिक काम

Rajasthan Panchayat Election: ‘पोलिंग पार्टी की शराब पार्टी?’ सरपंच चुनाव के बाद का कथित वीडियो वायरल, चुनावी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल