पंचायत समिति मुख्यालय बालोतरा पर सोमवार के राजस्थान पंचायत राज सेवा परिषद उप शाखा बालोतरा
सिवाना. मनरेगा कार्मिकों के स्थायीकरण की मांग के समर्थन में सोमवार को पंचायतराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ शाखा सिवाना के पदाधिकारी व सदस्यों ने पंचायत समिति कार्यालय के आगे राहगीरों को शीतल जल व शरबत पिलाया। मंत्रालयिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष कैलाशपुरी गोस्वामी ने कहा कि संघ लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत है, लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही। समय रहते फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर विकास अधिकारी डॉ रामावतार शर्मा, लेखाकार बनवारीलाल शर्मा, उम्मेदसिंह धीरा, भगवानचंद जीनगर, राधाकिशन,अशोककुमार माली मौजूद थे।
समदड़ी ञ्च पत्रिका. मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को राहगीरों को शरबत पिलाया। संघ ब्लॉक अध्यक्ष स्वरूपसिंह सोढ़ा ने बताया कि संघ ने मनरेगा कर्मियों की मांगों का समर्थन करने के साथ मंत्रालयिक कर्मचारियों के कैडर को संशोधित करने, वर्ष 2013 की भर्ती में शेष रहे पदों पर भर्ती करने, गृह जिले में स्थानान्तरण के नियमों में बदलाव करने, अनुकम्पा पर लगे कार्मिकों को टंकण से मुक्त रखने आदि मांगो को लेकर सोमवार को पंचायत समिति से गुजरने वाले राहगीरों को शरबत पिला सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। राज्य सरकार के मांगे नहीं मानने पर 24 मई से सभी कार्यों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार शुरू कर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन व 11 जून को जयपुर पहुंचने की चेतावनी दी। इस मौके पर संघ कोषाध्यक्ष मुकेश राजपुरोहित, रतनसिंह, नरसिंग चौधरी, प्रकाश कुमार, जुंजारसिंह, दीपाराम, गणपतराम, सुमन रावल, विजयकुमार मौजूद थे । नि.स
सरकार लंबित मांगें करें पूरी अन्यथा आंदोलन
बालोतरा.
पंचायत समिति मुख्यालय बालोतरा पर सोमवार के राजस्थान पंचायत राज सेवा परिषद उप शाखा बालोतरा के तत्वावधान में विकास अधिकारी,पंचायत प्रसार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों की सामूहिक बैठक हुई।
विकास अधिकारी सांवलराम चौधरी ने बताया कि राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद जयपुर के प्रदेश व्यापी आंदोलन के पंचम चरण के तहत बैठक में 21 से 23 मई तक सामुहिक अवकाश पर रहने का निर्णय किया गया। उन्होंने बताया कि 24 जून 2017 को राज्य सरकार के मंत्री समक्ष हुए लिखित समझौते पर राज्य सरकार ने आज दिन तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया। इससे कार्मिकों में रोष है। पंचायत प्रसार अधिकारी कानसिंह भाटी ने संगठन की प्रमुख मांगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन्हें पूरा नहीं करने पर आंदोलन करेंगे। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पंचायत प्रसार अधिकारी संघ अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी,ग्राम विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष लक्ष्मण सुथार, प्रदेश प्रतिनिधि वागाराम चौधरी मौजूद थे।
4के.सिवाना में पंचायत समिति में चल रहे धरने पर बैठे कर्मचारियों ने लोगों को शरबत पिलाकर किया विरोध प्रदर्शन।