
- बालोतरा. राजकीय नाहटा अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बंद कूलर।
-
बालोतरा. लू व तापघात में मरीज बीमारी से ज्यादा नाहटा अस्पताल की अव्यवस्थाओं से परेशान है। सरकारी आदेश, प्रशासनिक निर्देश के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने इन मरीजों के लिए ना तो अलग वार्ड बनाया है और ना ही कूलर, एसी जैसी सुविधाएं। एेसे में बीमारी से परेशान मरीज चिकित्सालय में गर्मी के चलते दिक्कत सहने को मजबूर है।
उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय नाहटा अस्पताल के हालात चौंकाने वाले हैं। गर्मी का दौर शुरू हुए डेढ़ माह से अधिक हो गया है, लेकिन अस्पताल प्रशासन अभी तक रोगियों की सुविधा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर पाया हैं। कई दिनों से जिले का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज जा रहा है। लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों के लू व तापघात की चपेट में आने की संभावनाएं भी पैदा होने लगी हैं। बावजूद इसके यहां अव्यवस्थाएं हावी हैं।
नहीं बनाया वार्ड-अस्पताल में लू व तापघात के लिए अलग से वार्ड होना चाहिए, लेकिन इस बार अस्पताल प्रशासन ने अलग से वार्ड की व्यवस्था नहीं की है। ऐसे में अस्पताल में लू व तापघात से पीडि़त रोगियों का उपचार मेडिकल वार्ड में ही किया जा रहा है। मेडिकल वार्ड कि कूलर भी बंद हैं। शिशु वार्ड के एक हिस्से में कूलर ही नहीं लगाए गए। गायनिक वार्ड में भी कूलर भी बंद है व कई पंखों के वायर भी टूटे हुए हैं। अस्पताल में जगह-जगह कूलर रखे हुए हैं, लेकिन वे जंग खाए बेकार पड़े हैं।
बढ़ रहे मरीज- मौसम में आए परिवर्तन के बाद बीते कई दिनों से मेडिकल वार्ड में रोगियों की तादाद बढ़़ रही है। अस्पताल में भर्ती रोगियों में से उल्टी, दस्त, बुखार, पेट दर्द व लू के रोगियों की संख्या काफी अधिक है।
ये होती लू व तापघात के वार्ड में सुविधाएं- लू व तापघात वार्ड वातानुकूलित होता है, जिससे कि लू के रोगी के शरीर का तापमान नियंत्रित किया जा सके। वार्ड में बर्फ व शीतल पेय पदार्थों की व्यवस्था रहती है। अलग से इसके लिए स्टाफ नियुक्त किया जाता है, जिससे रोगी को तत्काल उपचार उपलब्ध हो सके।
्रऐसे करें बचाव- राजकीय नाहटा अस्पताल के फिजीशियन डॉ. राणुलाल खत्री के अनुसार लू व तापघात के रोगी का शरीर गर्म रहता है। उसमें थकावट, चक्कर, जी घबराना व चमड़ी शुष्क होने जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं। गर्मी में लू व तापघात से बचाव के लिए घर से भूखे पेट नहीं निकलें। बार-बार पानी पीते रहें, जिससे शरीर मे पानी की कमी न आएं। तरबूज, छाछ सहित पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें। मुंह व सिर कपडे से ढ़ककर निकलें, तेज धूप में घूमने से बचें।
पीएमओ का दावा सब सुविधाएं- राजकीय नाहटा अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. गोपाल पोहानी का कहना है कि अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं सही है। जब उनसे पूछा गया कि मेडिकल वार्ड के कूलर बंद हैं, तो बोले सभी कूलर सही है। कबाड़ में रखे कूलर को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कोई जवाब ही नहीं दिया।
Published on:
21 May 2018 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
