बाड़मेर

खुशखबरी: बाड़मेर-जयपुर के बीच 1 अप्रैल से चलेंगी स्टार लाइन बसें, इन जिलों से गुजरेगा रूट, नोट कर लें टाइम टेबल

Barmer-Jaipur Bus Service: आगामी 1 अप्रैल से बाड़मेर-जयपुर रूट पर दो नई स्टार लाइन बसें शुरू होंगी। एक बस शाम 6:05 बजे बाड़मेर से और दूसरी 7:05 बजे जयपुर से चलेगी। इससे बाड़मेर, बालोतरा और आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

2 min read
Mar 27, 2026
Star Line Bus (Photo Social Media)

Rajasthan Roadways Star Line Bus: बाड़मेर: रेल सेवा से पिछड़े जिला बाड़मेर और बालोतरा के लोगों के लिए प्रदेश की राजधानी जयपुर पहुंचने के लिए अब स्टार लाइन बसों की सेवाएं मिलेंगी। सीमित बसों के कारण यात्रियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

बता दें कि ऐसे में जयपुर रोडवेज मुख्यालय ने दो नई स्टार लाइन बसें स्वीकृत की हैं। 1 अप्रैल से इनका संचालन शुरू होने से हजारों लोगों को आवागमन में अच्छी सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें

जयपुर में बीच सड़क पर लड़की की दबंगई, ईंट से कूच-कूचकर तोड़ डाली लड़के की बाइक, बोली- जिसको बुलाना है बुला ले

बस सेवाओं के मामले में अब भी पिछड़ा है बाड़मेर जिला

देश की आजादी के 75 वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद बाड़मेर, जो भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा है, जो रेल और बस सेवाओं के मामले में अब भी पिछड़ा हुआ है। पिछले डेढ़ दशक में लिग्नाइट कोयला और तेल की खोज से यह जिला देश के मानचित्र पर उभरा है।

बालोतरा जिले की भी अलग पहचान

बालोतरा पहले औद्योगिक क्षेत्र और अब रिफाइनरी निर्माण को लेकर देश-दुनिया में पहचान बना रहा है। इसके बावजूद बाड़मेर और बालोतरा से जयपुर तथा दिल्ली जैसे बड़े शहरों के लिए नाम मात्र रेलगाड़ियां संचालित हो रही हैं तो रोडवेज बसों की तादाद भी कम है। ऐसे में आवागमन को लेकर दिक्कत हो रही है।

शाम को संचालित होंगी बसें

वर्तमान में बाड़मेर से जयपुर के लिए रोडवेज की पांच बसें संचालित हो रही हैं, जो लाखों की आबादी के लिए अपर्याप्त हैं। इसी को देखते हुए रोडवेज मुख्यालय जयपुर ने दो नई स्टार लाइन बसें स्वीकृति की है।

ये रहा टाइम टेबल

इनमें से एक बस प्रतिदिन शाम 6:05 बजे बाड़मेर से जयपुर के लिए तथा दूसरी शाम 7:05 बजे जयपुर से बाड़मेर के लिए रवाना होगी। मार्ग में ये बसें बायतु, बालोतरा, पचपदरा, जोधपुर और अजमेर सहित प्रमुख स्थानों पर ठहराव करेंगी। इससे हजारों को अच्छी सुविधा मिलेगी।

लंबे समय से थी मांग

बाड़मेर से जयपुर आवागमन में बसों की कमी महसूस की जा रही थी। लंबे समय से लोग नवीन बसों की मांग कर रहे थे। अब स्टार लाइन बसें शुरू होने पर जयपुर आवागमन सुलभ होगा।
-भोम सिंह बलाई, युवा

लोगों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

लंबे समय से नई बसों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। मुख्यालय की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद 1 अप्रेल से इन बसों का संचालन शुरू होगा, जिससे बाड़मेर, बालोतरा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
-ओमप्रकाश पूनिया, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो बाड़मेर

ये भी पढ़ें

डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा के सामने छात्रा ने फाड़कर उछाले कागज, डिग्री लेते हुए बोली- बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया

Published on:
27 Mar 2026 01:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर