बाड़मेर

नाबालिग अपहरण मामले में पुलिसकर्मी की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता,जानिए पूरी खबर

एक किशोरी के कथित अपहरण के मामले में एक पुलिसकर्मी की सतर्कता से अपहरण के आरोपित व किशोरी को शुक्रवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन से दस्तयाब किया गया।

2 min read
May 12, 2018
Teenager and Accused of kidnapping Caught at jodhpur station

गुड़ामालानी. ग्राम पंचायत सिंधासवा हरणियान की ढाणी से एक किशोरी के कथित अपहरण के मामले में एक पुलिसकर्मी की सतर्कता से अपहरण के आरोपित व किशोरी को शुक्रवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन से दस्तयाब किया गया। सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक भी गुड़ामालानी पहुंचे। इस मामले में विभिन्न संगठनों ने कार्रवाई के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, इसी बीच नाबालिग के दस्तयाब होने से पुलिस ने राहत की सांस ली।
नाबालिग के पिता ने किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। हिन्दू संगठनों ने इस मामले को लव-जिहाद करार देकर जन आक्रोश रैली निकाली तथा पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर जांच प्रारम्भ की।

पुलिस टीमें नाबालिग को गुजरात की ओर ढूंढ़ रहीं थी। इसी बीच गुड़़ामालानी थाने के अन्तर्गत रामजी का गोल चौकी का सिपाही पिन्टूलाल निजी कार्य से छुट्टी पर घर जा रहा था। सवेरे 5 बजे जब वह जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा, तों वहां खड़़ी लड़की पर उसकी नजर पड़़ी। थोड़ी देर में लड़का भी वहां आ गया। उसने दूर से दोनों का फोटो लेकर थानाप्रभारी जयकिशन सोनी को भेजा तो शक सही निकला। सिपाही ने घर जाने की बजाए अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए जीआरपी को सूचना दी और स्वयं भी मौके पर रहा।
किशोरी के जोधपुर से दस्तयाब होने की खबर सोशल मीडिया पर आते ही पुलिस थाने के सामने ग्रामीणों का जमावड़ा होने लगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला व पुलिस उप अधीक्षक रामनिवास सुंडा भी थाने पहुंच गए। नाबालिग को लेकर थानाप्रभारी जयकिशन सोनी भी गुड़़़़ामालानी पहुंचे तथा पुलिस नाबालिग से पुछताछ कर रही है। नाबालिग के पिता ने किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। हिन्दू संगठनों ने इस मामले को लव-जिहाद करार देकर जन आक्रोश रैली निकाली तथा पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर जांच प्रारम्भ की।

ये भी पढ़ें

इलाज ही नहीं खून देकर मरीज की जान बचाते है बाड़मेर के नर्सिंगकर्मी,जानिए पूरी खबर

ये भी पढ़ें

बाड़मेर के रामसर इलाके में आरओ प्लांट बंद,नहीं मिल रहा शुद्ध जल
Published on:
12 May 2018 09:44 am
Also Read
View All