
RO plant closed in Ramsar area of Barmer
रामसर.सरकार ग्रामीणों को फ्लोराइड युक्त पानी से निजात दिलाने एवं शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र में आरओ प्लांट लगा रही है। इनके लिए लाखों रुपए का बजट पानी की तरह बहाया जा रहा है लेकिन हकीकत कुछ और है। क्षेत्र के कई गांव में आरओ प्लांट बने हुए हैं और कुछ गांवों में निमार्णाधीन भी हैं लेकिन कई आरओ प्लांट लंबे समय बंद हैं। इनका संचालन सुचारू रुप से नहीं हो रहा है। जिससे इसकी कीमती मशीनें कबाड़ हो रही है।
क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों ने ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए आरओ प्लांट लगाए हैं। रामसर तहसील में कुल 3 आरओ प्लांट बने हुए हैं एवं 3 और आरओ प्लांट का निर्माण जारी है। इनमें से 2 रामसर और चाडार के आरओ प्लांट बंद हैं। इससे यहां के बाशिंदे अशुद्ध पानी पीने के लिए मजबूर हैं। सज्जन का पार ,गागरिया एवं भाचभर में आरओ प्लांट निमार्णाधीन हैं। इनका निर्माण लगभग पूरा होने वाला है। यहां विद्युत कनेक्शन होने के बाद शुद्ध पानी मिल सकेगा। आरओ प्लांट लंबे समय बंद हैं। इनका संचालन सुचारू रुप से नहीं हो रहा है। जिससे इसकी कीमती मशीनें कबाड़ हो रही है ।
लंबे समय से आरओ प्लांट बंद है। इससे गांव की लगभग 4000 से अधिक आबादी को अशुद्ध पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रशासन को आरओ प्लांट की मरम्मत करवा कर चालू करवाना चाहिए ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। - हठेसिंह, ग्रामीण, चाडार
रामसर का आरओ प्लांट लंबे समय से बंद है। इसकी फिल्टर मशीन कबाड़ हो रही है। लाखों की लागत से बना ये आरओ प्लांट तुरंत ठीक होना चाहिए। - देवराज खत्री रामसर
हमने उच्चाधिकारियों को बंद आरओ प्लांट की जानकारी दे रखी है। अधिकारियों ने कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया है और नया टेंडर जारी करने की तैयारी कर रहे हैं। - पवन परिहार, सहायक अभियंता, रामसर
Published on:
12 May 2018 08:47 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
