1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसबीआइ बैंक के सामने लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग,व्यापारियों में हड़कंप

शहर के प्रतापजी की प्रोल स्थित एसबीआइ बैंक के सामने लगे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई।

2 min read
Google source verification
Fire in Transformer,pratap ji ki prol barmer

Fire in Transformer in front of SBI Bank pratap ji ki prol barmer

बाड़मेर. शहर के प्रतापजी की प्रोल स्थित एसबीआइ बैंक के सामने लगे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की बढ़ती लपटें देख आसपास के दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। व्यापारियों ने बाहर रखा सामान हटाया तथा दुकानें बंद कर दी। तेज हवा के चलते लपटें बढ़ती गई। मोहल्ले के लोगों ने दमकल व डिस्कॉम को आग की सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हवा से बढ़ती गई लपटें

विद्युत कर्मियों व दमकल के पहुंचने तक तेज हवा के चलते ट्रांसफार्मर में लगी आग की लपटें बढ़ती गई। इस दौरान आसपास के लोग व बैंक में आए ग्राहक विकाराल आग के कारण भयभीत नजर आए।

सड़क पर आवाजाही बंद

ट्रांसफार्मर के फटने की आशंका के चलते वाहन चालकों व राहगीरों की मुख्य सड़क से आवाजाही भी बंद रही। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस पहुंची। आग बुझाने के बाद यातायात सुचारू हुआ।

अग्रिशमन यंत्र का लिया उपयोग

ट्रांसफार्मर में लगी आग के बाद बुझाने के लिए बैंक में रखे अग्रिशमन यंत्र से काबू करने का प्रयास किया। एक बार तो आग बुझ गई। लेकिन तेज हवा के चलते फिर से धधक गई। आखिरकार दमकल ने आग पर काबू पाया।

ढाई घंटे गुल रही बिजली

आग में जली केबल व ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने के लिए डिस्कॉम की टीम को लगभग दो से ढाई घंटे तक लग गए। इसके बाद विद्युत सप्लाई बहाल हुई। बिजली गुल रहने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। गर्मी के मौसम में इस ट्रांसफार्मर में पूर्व में कई बार आग लग चुकी है। ट्रांसफार्मर में आग की बढ़ती लपटें देख आसपास के दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। व्यापारियों ने बाहर रखा सामान हटाया तथा दुकानें बंद कर दी। तेज हवा के चलते लपटें बढ़ती गई। मोहल्ले के लोगों ने दमकल व डिस्कॉम को आग की सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग