बाड़मेर

Rajasthan Crime: फोटो के नाम पर युवक संग हैवानियत, सिर के बाल काटे, मुंह काला किया, यूरिन पिलाया

Barmer Crime News: शिव थाना क्षेत्र में सोलर प्लांट पर काम करने वाले युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। मारपीट कर अपमानित करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Apr 14, 2026
शिव थाना। फाइल फोटो- पत्रिका

शिव। शिव थाना क्षेत्र के लंगो की ढाणी (धारवी कला) सरहद स्थित एक सोलर प्लांट में काम कर रहे श्रमिकों की ओर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

यह वीडियो भी देखें

ये भी पढ़ें

Rajasthan: कनाडा में राजस्थानी युवक की मौत, कंप्यूटर इंजीनियर थे, बोटिंग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

सोलर प्लांट में मजदूरी करता था पीड़ित

शिव थाना पुलिस के अनुसार मानसर (ओला) निवासी देवीसिंह पुत्र गोपालसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह मार्च माह में उक्त सोलर प्लांट में मजदूरी करता था। वहां उसके साथ रावतसिंह पुत्र खेतसिंह, गैनसिंह पुत्र भूरसिंह, प्रकाशसिंह पुत्र प्रेमसिंह निवासी ओला तथा विजयदान पुत्र जसूदान निवासी ओलेचा भी काम करते थे।

मोबाइल फोन भी छीन लिया

रिपोर्ट में बताया गया कि 26 मार्च को रावतसिंह ने मोबाइल में रखे एक फोटो को लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर देवीसिंह के साथ मारपीट की। उसके सिर के बाल काट दिए गए और मुंह पर कालिख पोत दी गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे अपमानित करने के लिए पेशाब पिलाया तथा जबरन अपशिष्ट पदार्थ का सेवन भी करवाया। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।

वीडियो वायरल होने पर खुला मामला

घटना के करीब 20 दिन बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामला ग्रामीणों और प्रशासन के संज्ञान में आया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की ओर से विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के 43 सेकेंड के वीडियो में युवक जमीन पर बैठा नजर आता है। उसका मुंह काला किया हुआ है और कुछ लोग वीडियो बनाते हुए उसे जबरदस्ती गंदगी खाने के लिए कह रहे हैं। युवक मना करते हुए उल्टी करता नजर आ रहा है।

मामला दर्ज, दो जनों को किया दस्तयाब

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। दो जनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

  • सत्यप्रकाश, थानाधिकारी, शिव

ये भी पढ़ें

Rajasthan Road Accident: पिकअप-कार में भीषण टक्कर, दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़े, पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत
Also Read
View All