बस्तर

CG Ajab Gajab News : जगदलपुर में SBI ATM से कल अगर आपने निकाले हैं पैसे, पढ़े आपके काम की खबर

एसबीआई एटीएम से 13 हजार तो नहीं निकला उलटे काट लिए 53 हजार रुपए, एक ही दिन दो लोगों के सामने पेश आई एक ही दिक्कतबोधघाट थाने में दर्ज की शिकायत
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2018, 4:32 PM IST
पढ़े आपके काम की खबर

जगदलपुर . एसबीआई के एटीएम से बृजराज नगर निवासी डीडी बाजपेयी ने 10 हजार और जमुना कुमारी कश्यप ने 3 हजार रुपए निकालने के लिए प्रोसीजर फॉलो किया था। लेकिन पैसे नहीं निकले और खाते से पैसे कट गए। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ जैसे ही वे इसकी शिकायत दर्ज कराने की सोच ही रहीं थी कि,

बैंक पहुंचे उन्हें इसकी ठीक ठाक जानकारी नहीं मिली
उनके पास एक और मेसेज आया और दोनो के खाते से इसके अलावा 20-20 हजार रुपए कट गए। इसकी शिकायत करने वे लोग जैसे ही अपने अपने बैंक पहुंचे उन्हें इसकी ठीक ठाक जानकारी नहीं मिली अब उन्होंने बोधघाट थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

उनके खाते से पैसे कटने का मैसेज पहुंचा
रिटायर्ड कर्मचारी डीडी बाजपेयी ने बताया कि वे 12 जवनरी की शाम 6.01 मिनट पर धरमपुरा स्थित एसबीआई के एडीबी ब्रांच के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। उन्होंने 10 हजार रुपए टाइप किए, लेकिन पैसा नहीं निकला। वे बाहर निकल ही रहे थे। इसी दौरान उनके खाते से पैसे कटने का मैसेज पहुंचा। जब उन्होंने मैसेज देखा तो उनके होश उड़ गए।

बैंक जाकर इसकी शिकयत की लेकिन उन्होंने बताया कि पैसे तो विड्राल हुए
उन्होंने 10 हजार रुपए निकालने की कोशिश की थी, लेकिन उनके खाते से 30 हजार रुपए कट गए थे। उन्होंने बैंक जाकर इसकी शिकयत की लेकिन उन्होंने बताया कि पैसे तो विड्राल हुए है, और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें पुलिस के पास जाना चाहिए।

उलटे इनके खाते से भी 23 हजार रुपए कट गए
ठीक एेसा ही एक और मामला 12 जवनरी को ही 6.49 मिनट पर वे सूर्या कॉलेज के पास के एटीएम में देखने को मिला। लोहांडीगुड़ा ब्लॉक की शिक्षिका जमुना कश्यप से पैसे निकालने पहुंची थी। यहां उन्होंने 3 हजार निकालने प्रयास किया लेकिन पैसा तो नहीं निकला उलटे इनके खाते से भी 23 हजार रुपए कट गए।

पीडि़तो को जल्द ही राहत दिलाने पुलिस प्रयास कर रही
अब दोनो ने ही मंगलवार को बोधघाट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। इधर पुलिस ने भी सीसीटीवी फूटेज निकालने का काम कर दिया है। बोधघाट टीआई लहरे का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। पीडि़तो को जल्द ही राहत दिलाने पुलिस प्रयास कर रही है।

Updated on:
29 Jan 2018, 4:32 PM IST
Published on: