बस्ती

मिड-डे मील का काला सच; बच्चों को मिल रही थीं जली रोटियां, DM के निरीक्षण में खुल गई पोल

बस्ती जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई एवं मिड-डे मील में कई खामियां मिलीं।

2 min read
May 08, 2026
सांकेतिक इमेज

बस्ती की जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिड-डे मील की हकीकत और स्कूलों में शिक्षण और स्वच्छता की पोल खुल गई। इस पर DM ने जिम्मेदारों को लताड़ लगाई।

ये भी पढ़ें

मैं IAS हूं, नौकरी लगवा दूंगी, और फिर शुरू होता था करोड़ों की ठगी का खेल, बरेली की तीन बहनों पर एक दिन में 9 FIR

स्कूल में मिली गंदगी, 27 में 24 छात्र मिले उपस्थित

DM सबसे पहले बस्ती के विकास खंड बनकटी स्थित पीएम श्री विद्यालय देवमी पहुंची, यहां विद्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन को तत्काल साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अटेंडेंस रजिस्टर चेक करने पर क्लास 7 में 24 छात्र उपस्थित थे, जबकि 27 छात्र का नामांकन है।

जिस पर BSA अनुप तिवारी को संबंधित शिक्षकों को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में इसी स्कूल में विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए कंप्यूटर लैब उपकरण अब तक स्थापित नहीं हुए थे। इस पर DM ने कड़ी नाराजगी जताई और एक सप्ताह के भीतर सभी इंस्ट्रूमेंट को तैयार कर लेने का निर्देश दिया।

मिड-डे मील में मिलीं जली रोटियां

जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना कम्पोजिट विद्यालय डारीडीहा पहुंचीं। वहां उन्होंने बच्चों से काफी सवाल भी पूछे, बच्चों के जवाब भी संतोषजनक मिले। डारीडीहा में मिड-डे मील व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई। बच्चों को परोसी गई रोटियां जली और बेहद खराब क्वालिटी की पाई गईं।

इसे गंभीरता से लेते हुए DM ने प्रधानाध्यापिका अनीता द्विवेदी एवं संबंधित रसोइयों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। DM ने सख्त लहजे में चेतावनी दिया कि ऐसा निरीक्षण हमेशा किया जाएगा, बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है।

डायट में मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बस्ती के प्रांगण में शुक्रवार सुबह 10 बजे मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर डायट परिसर में वैदिक मंत्र गूंजे और प्रशिक्षु पीत वस्त्रों में उपस्थित रहे। JD आनंदकर पाण्डेय और डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने प्रतिमा का अनावरण किया। श्वेत संगमरमर से बनी यह प्रतिमा लगभग 3.5 फीट ऊंची है। इसमें माँ सरस्वती को हंस पर विराजमान होकर वीणा बजाते हुए दर्शाया गया है।

ये भी पढ़ें

स्मार्ट मीटर की टेंशन होगी खत्म, लगेंगे पोस्टपेड, कटिया कनेक्शन के खेल में 15 पकड़े, लेकिन FIR सिर्फ 9 पर क्यों?
Published on:
08 May 2026 09:31 pm
Also Read
View All