सौंदर्य

Beauty Tips: हल्दी, दूध और बेसन से पाएं गोरा निखार, ऐसे तैयार करें पेस्ट

Beauty Tips: हल्दी में करक्यूमिन नाम का यौगिक होता है जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करके उसके ऊपर एक सुरक्षा कवच बनाने का काम करता है। दूध त्वचा की रंगत निखारता है। बेसन डेड स्किन को निकालकरनिखार लाता है। इस फेस पैक को इस तरह बनाएं-
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jul 2021, 11:09 PM IST
beauty.png

Beauty Tips: हल्दी में करक्यूमिन नाम का यौगिक होता है जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करके उसके ऊपर एक सुरक्षा कवच बनाने का काम करता है। दूध त्वचा की रंगत निखारता है। बेसन डेड स्किन को निकालकरनिखार लाता है। इस फेस पैक को इस तरह बनाएं-

1. एक कटोरी में कच्चा दूध लेकर उसमें एक बड़ी चम्मच हल्दी और बेसन मिलाएं।
2. अब तीनों चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
3. इस मिश्रण को अपनी आंख के नीचे व ऊपर के भाग को छोड़कर पूरे चेहरे पर लगाएं।

Read More: सात सुपर फूड जो आपकी सेहत को देंगे प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व, बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर

4. बाकी बचे पैक को आप अपने कोहनी, घुटनों या गर्दन पर भी लगा सकते हैं।
5. सूखने के बाद गुनगुने गर्म पानी से धो लें।
6. इस पैक का इस्तेमाल 15 दिन या हफ्ते में एक बार करें।
7. ध्यान रखें कि टैनिंग से बचने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: