Beauty Tips: चेहरे की झुर्रियां बढ़ती उम्र की ओर इशारा करती है। ऐसे में अपने चेहरे से उम्र के निशानों को गायब तो नहीं कर सकते, लेकिन इन्हे हल्के जरूर कर सकते हैं।
Beauty Tips: चेहरे की झुर्रियां बढ़ती उम्र की ओर इशारा करती है। ऐसे में अपने चेहरे से उम्र के निशानों को गायब तो नहीं कर सकते, लेकिन इन्हे हल्के जरूर कर सकते हैं। यदि आपके चेहरे पर झुर्रियां, दाग-धब्बे या फिर बारीक लाइंस हैं, तो इसके लिए ये नुस्खे बेहद फायदेमंद हो सकते हैं।
रेटिनॉल
कॉलेजन ही वह तत्व है, जो त्वचा को ढीली नहीं पडऩे देता और आपकी त्वचा को जवां और सेहतमंद बनाए रखता है। रेटिनॉल कॉलेजन को जल्दी टूटने नहीं देता। इसलिए रोज रात सोने से पहले एक कॉटन बॉल में थोड़ा सा रेटिनॉल लेकर चेहरे पर लगाएं। रेटिनॉल की वजह से कॉलेजन टूटेगा नहीं और इससे चेहरे पर झुर्रियां और बारीक लाइंस नहीं पड़ेंगी।
सीरम
एंटीऑक्सीडेंट्स की खास बात यही है कि आपको उनसे अंदर और बाहर, दोनों से फायदा होता है। दिन में दो बार चेहरे पर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सीरम भी लगाना चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त खाद्य पदार्थ खाना भी हमेशा याद रखें। एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थ जैसे बेरीज, हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से बहुत फायदा होता है।
स्क्रब
स्क्रबिंग करें, भले ही आपकी उम्र कितनी भी क्यों न हो। इससे आपको मृत त्वचा से छुटकारा मिलता है। याद रखें, मृत त्वचा आपके चेहरे की रौनक कम करती है। ताजा, चमकदार त्वचा के लिए इससे छुटकारा पाना ही होता है।