ब्यूटी टिप्स

Beauty Tips: स्किन की चमक बरकरार रखने के लिए जरूर आजमाएं ये ब्यूटी टिप्स

Beauty Tips: आज के समय में हर कोई सुंदर दिखने की चाह रखता है। इसके लिए बहुत से पुरुष और महिलाएं हजारों रूपए तक खर्च कर देती है। स्किन पर अल्ट्रावॉयलेट किरणें, धूल-मिट्टी, तेज केमिकल बहुत बुरा असर डालते हैं।

2 min read
Jun 30, 2021

Beauty Tips: आज के समय में हर कोई सुंदर दिखने की चाह रखता है। इसके लिए बहुत से पुरुष और महिलाएं हजारों रूपए तक खर्च कर देती है। स्किन पर अल्ट्रावॉयलेट किरणें, धूल-मिट्टी, तेज केमिकल बहुत बुरा असर डालते हैं। इससे हमारी स्किन को प्रीमैच्योर एजिंग, डल-कॉम्प्लेक्शन और झुर्रियां पड़ने लगती हैं। इन सबके बावजूद अगर व्यक्ति थोड़ा सा समय निकाल लें और स्किन की नाईट में देखभाल कर लें तो चमक बरकरार रखी जा सकती है।

मेकअप हटाकर ही सोएं
महिलाएं रात को सोने से पहले मेकअप निकाले। स्किन खुद भी रिपेयरिंग का काम करती है। मेकअप निकालने से पोर्स भी खुल जाते हैं। पोर्स खुलने के समय में यदि चेहरे पर मेकअप रहे तो पोर-कलॉगिंग हो जाती है। स्पॉट्स और एक्ने भी हो सकते हैं। सोने से पहले स्किन साफ़ करने के लिए क्लेंसर, कोल्ड क्रीम या बेबी ऑइल का इस्तेमाल करें।

टोनर का करें स्तेमाल
रात में स्किन को टोनर से जरूर क्लीन करें। ये स्किन का पीएच बैलेंस करता है और किसी भी तरह के इन्फेक्शन और बैक्टीरिया से भी बचाव करता है। मार्केट में बहुत तरह के टोनर मिल जाएंगे लेकिन अगर आप कुछ नैचरल यूज करना चाहते हैं तो रोज वॉटर सबसे अच्छा रहेगा है।

हाथों का रखें ध्यान
हाथों को सॉफ्ट और स्मूद रखने के लिए इनकी रात को ठीक तरह से देखभाल करें। हाथ गुनगुने पानी और एक माइल्ड साबुन से धोए। हाथों पर हैंडक्रीम लगाए। थिक, प्लेन और थोड़ी ग्रीजी हैंडक्रीम हाथों को ठीक तरह से मॉइस्चराईज करेगी। इससे आपके हाथ बिलकुल मुलायम और साफ़ सुथरे नजर आएंगे।

आंखों का रखें ध्यान
एजिंग आंखों के आसपास ही असर करती है। अपना आय मेकअप हटा लें। इसके बाद सोने से ठीक पहले आइक्रीम लगाएं। आई क्रीम मॉइस्चराइज करने के साथ ही हायड्रेट भी करती है और अंडर आई एरिया को टाईट करती है। लाइटवेट आइक्रीम यूज करें। इसे आंखों के इनर-कॉर्नर से लगाना शुरू करें और आउटर कॉर्नर तक हलके हाथ से मसाज करते हुए ले जाएं।

Web Title: Beauty Tips: Follow these beauty tips to maintain the glow of the skin

Published on:
30 Jun 2021 01:11 pm
Also Read
View All