ब्यूटी टिप्स

Fitkari For Hair: नानी-दादी के नुस्खों में छुपा है बालों की खूबसूरती का राज, फिटकरी से करें स्कैल्प की डीप क्लीनिंग

Fitkari For Hair: अगर आप अपने बालों को प्राकृतिक रूप से खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो आप फिटकरी से जुड़े इन 3 घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपके बाल हो सकते हैं घने और सुंदर।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2025, 4:33 PM IST
Use Of Fitkari for healthy hair
Use Of Fitkari for healthy hair फोटो सोर्स – Freepik

Fitkari For Hair: बारिश के मौसम में स्कैल्प में नमी बढ़ने से गंदगी, डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप कैमिकल युक्त शैंपू और ट्रीटमेंट से थक चुके हैं, तो अब वक्त है एक देसी और असरदार उपाय अपनाने का। फिटकरी यानी अलम जो आमतौर पर पानी को साफ करने के लिए जानी जाती है लेकिन यह बालों और स्कैल्प की सफाई के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसके एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल गुण स्कैल्प को गहराई से साफ करते हैं, जिससे बाल झड़ना, बदबू और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।अगर आप भी नेचुरल हेयर केयर की तलाश में हैं, तो नीचे दिए गए फिटकरी से बने 3 घरेलू नुस्खे जरूर आजमाएं।

फिटकरी बालों की सेहत का असरदार इलाज

फिटकरी बालों के लिए एक असरदार घरेलू उपाय है, जो स्कैल्प को साफ और हेल्दी बनाए रखती है।यह जूं, डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद करती है।
-स्कैल्प को डीप क्लीन करती है।
-बालों की जड़ों को मजबूत बनाती है।
-पसीने की बदबू और चिपचिपाहट कम करती है।
-स्कैल्प इंफेक्शन से बचाव करती है।

फिटकरी और गुलाबजल वाला हेयर टॉनिक

यह टॉनिक स्कैल्प की सफाई और डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच फिटकरी पाउडर को आधे कप गुलाबजल में अच्छी तरह मिलाएं और इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर लें। हर रात सोने से पहले इसे स्कैल्प पर स्प्रे करें और हल्के हाथों से मसाज करें। अगली सुबह माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। नियमित उपयोग से स्कैल्प साफ रहता है और रूसी की समस्या में राहत मिलती है।

फिटकरी और नीम का हेयर मास्क

नीम और फिटकरी का यह मास्क स्कैल्प इंफेक्शन, खुजली और जलन जैसी समस्याओं के लिए बेहद असरदार है। 5–6 नीम की पत्तियों को पीसकर उसमें आधा चम्मच फिटकरी पाउडर मिलाएं। थोड़ा पानी डालकर इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं और 20 मिनट बाद हल्के शैंपू से धो लें। नीम और फिटकरी के एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प को साफ और स्वस्थ बनाए रखते हैं।

फिटकरी हेयर वॉश

यह घरेलू हेयर वॉश बालों की सफाई के साथ-साथ पसीने की बदबू और चिपचिपाहट से राहत दिलाता है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक छोटा टुकड़ा फिटकरी डालकर अच्छे से घोल लें। बाल धोने के बाद इस पानी से बालों को अंतिम बार रिंस करें। सप्ताह में दो बार इसका प्रयोग करने से स्कैल्प साफ रहता है और बालों को ताजगी मिलती है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
6 Jul 2025, 4:33 PM IST
Published on: