ब्यूटी टिप्स

Hair Care Tips: डेली लाइफस्टाइल की ये 5 गलतियां बन सकती हैं बालों के लिए खतरनाक, जानिए कौन सी हैं ये आदतें

Hair Care Tips: अगर आप इन 5 गलत आदतों से बचेंगे तो आपके बाल मजबूत, चमकदार और स्वस्थ बने रहेंगे। आइए, जानते हैं वो कौन-कौन सी गलतियां हैं जो आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2025, 8:18 PM IST
Hair Care Tips
Hair Care Tips

Hair Care Tips: बाल हमारे लिए बहुत खास होते हैं। अच्छे बाल देखकर हमारी खूबसूरती बढ़ जाती है और हमें भी अच्छा लगता है। लेकिन आजकल की लाइफ में हम कुछ ऐसी आदतें बना लेते हैं, जो हमारे बालों के लिए ठीक नहीं होतीं। इन आदतों की वजह से बाल कमजोर, टूटने लगते हैं या जल्दी झड़ने लगते हैं। आइए, जानते हैं रोजमर्रा की इन 5 गलत आदतों के बारे में, जो आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। (Hair Care Tips)

1. बालों को रोज धोना

Washing Hair Daily Is Good Or Bad

    बहुत लोग सोचते हैं कि बाल रोज धोने से साफ और फ्रेश रहते हैं। लेकिन ये सही नहीं है। बालों में एक नेचुरल तेल होता है, जो बालों को मजबूत और चमकदार बनाए रखता है। रोजाना शैंपू करने से ये तेल खत्म हो जाता है और बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं। इसलिए बाल 2-3 दिन में एक बार धोएं। इससे बाल मजबूत और स्वस्थ रहेंगे।

    2. हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनर ज्यादा इस्तेमाल करना

      हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लिंग आइरन जैसे मशीन बालों को जल्दी खराब कर देते हैं। ये बालों की नमी निकाल देते हैं, जिससे बाल रूखे और टूटने लगते हैं। अगर इन्हें इस्तेमाल करना है तो कम हिट पर करें और पहले बालों पर हेयर प्रोटेक्शन स्प्रे लगाना नहीं भूलें।

      3. बालों को गीला छोड़ देना

        बाल धोने के बाद अगर बाल गीले ही रह जाते हैं और सही से सुखाए नहीं जाते तो ये भी बालों के लिए नुकसानदायक है। गीले बाल बहुत कमजोर होते हैं और आसानी से टूट जाते हैं। बाल धोने के बाद हल्के तौलिये से धीरे-धीरे पोछें और फिर नेचुरल तरीके से या कम हिट वाले ड्रायर से सुखाएं।

        4. गलत हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

          बाजार में बहुत सारे हेयर प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन हर प्रोडक्ट सबके बालों के लिए सही नहीं होता। बहुत भारी क्रीम या जेल बालों को भारी कर देते हैं और जड़ों तक पोषण नहीं पहुंचता। इससे बाल कमजोर हो सकते हैं। इसलिए अपने बालों के लिए सही प्रोडक्ट चुनें और जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करें।

          5. खराब खान-पान और पानी कम पीना

            हमारे बालों की सेहत हमारे खाने-पीने पर भी निर्भर करती है। अगर हम सही खाना नहीं खाते जैसे कि प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की कमी होती है तो बाल कमजोर हो जाते हैं। साथ ही पानी कम पीने से भी बाल सूखे और कमजोर हो जाते हैं। रोज कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं और हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन युक्त खाना खाएं।

            Updated on:
            28 Apr 2025, 8:18 PM IST
            Published on: