ब्यावर

Local body election : पूडी व आलू की सब्जी की महक के साथ चाय की चुस्कियों का दौर तेज

नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान का शोरगुल गुरुवार शाम को थम जाएगा। इससे पहले प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए है।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2019, 3:09 PM IST
पूडी व आलू की सब्जी की महक के साथ चाय की चुस्कियों दौर तेज
पूडी व आलू की सब्जी की महक के साथ चाय की चुस्कियों दौर तेज

ब्यावर. नगर परिषद चुनाव(Election) के लिए मतदान का शोरगुल गुरुवार शाम को थम जाएगा। इससे पहले प्रत्याशी (candidate)अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए है। चुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों के कार्यालय में पूडी, आलू की सब्जी, मिर्ची का कूट व आचार पहुंचना शुरू हो गया है। होटलों पर इनके ऑर्डर की संख्या भी बढ़ गई है। चुनाव को देखते हुए कुछ लोगों ने यह काम शुरू कर दिया है।

चाय की चुस्कियों के साथ
प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय में चाय की चुस्कियों का दौर तेज हो गया है। अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे कार्यकर्ता कार्यालय में अपने-अपने क्षेत्र में मत संख्या एवं उनके पक्ष में आने वाले मतों की संख्या का आकलन करने में जुटे हैं। इसमें जीत के लिए कितने वोट चाहिए। किसको कितने वोट मिल सकते है। एेसे ही दिनभर जीत का समीकरण बैठाने से लेकर राय देने व दावे करने के साथ ही प्रयास तेज हो गए हैं।

साइकिल, ठेला, टेम्पो व कार, मिला काम, कर रहे प्रचार

नगर परिषद चुनाव : चुनाव प्रचार(Election Campaign) में हर तरह के वाहन दौड़ रहे, प्रचार के लिए अपना रहे नए-नए तरीके

नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान का शोरगुल गुरुवार शाम को थम जाएगा। इससे पहले प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए है। प्रचार में साइकिल, ठेला, टेम्पो व कार सहित अन्य वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। गली मोहल्लों में इन वाहनों की रेलमपेल नजर आ रही है। इसके अलावा अलग-अलग समूह में प्रचार करने के लिए युवा, महिलााओं व बुजुर्गों ने मोर्चा संभाल रखा है।

Read More: nikay chunav : घूंघट में मनुहार, वोट म्हाने ही दिज्यो सा

नगर परिषद के वार्डों के परिसीमन होने के बाद से नई सीमाएं तय हो गई हैं। वार्डों में चुनाव प्रचार के लिए अलग-अलग तरह के वाहन प्रचार के लिए लगाए गए हैं। शहर की चारदीवारी के अंदर ठेले व टेम्पो में प्रचार किया जा रहा है। बाहरी वार्डों व नवविकसित कॉलोनियों में कार व टेम्पो सहित अन्य वाहन काम में लिए जा रहे हैं। इन वाहनों पर प्रत्याशियों के पोस्टर व झंडे, बैनर आकर्षित रुप से लगाए गए हैं, ताकि मतदाता आकर्षित हो सके।

Updated on:
14 Nov 2019, 3:09 PM IST
Published on: