30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निकाय चुनाव : किसी प्रत्याशी के कोई संतान नहीं , तो किसी के हैं आठ आठ बच्चे

नगर निकाय चुनाव : चुनाव मैदान में दौ सौ अठइस प्रत्याशी ग्यारह प्रत्याशियों के तीन-तीन, पन्द्रह प्रत्याशियों के चार-चार, चार प्रत्याशियों के पांच-पांच, चार प्रत्याशियों के छह -छह बच्चे है। दो प्रत्याशी ऐसे भी है जिनमें से एक के सात तो एक के आठ बच्चे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 14 Nov 2019, 2:00 PM IST

नगर निकाय चुनाव :  किसी प्रत्याशी के कोई संतान नहीं , तो किसी के हैं आठ आठ बच्चे

नगर निकाय चुनाव : किसी प्रत्याशी के कोई संतान नहीं , तो किसी के हैं आठ आठ बच्चे

ब्यावर. नगरपरिषद चुनाव (Beawar Municipal Body Election) में भाग्य आजमा रहे दो सौ अठइस प्रत्याशियों में पैतीस प्रत्याशी(candidates) ऐसे है जिनके कोई संतान नहीं है। इन प्रत्याशियों में इक्कीस की शादी नहीं हुई है, जबकि चौदह के शादीशुदा होने के बावजूद कोई बच्चा नहीं है। नामांकन भरने के दौरान प्रत्याशियों ने इस बात का खुलासा निर्वाचन विभाग के समक्ष किया है। चुनाव लड़ रहे चालीस प्रत्याशियों के एक-एक बच्चा और एक सौ सत्रह प्रत्याशियों के दो-दो बच्चे हैं। इसी प्रकार ग्यारह प्रत्याशियों के तीन-तीन, पन्द्रह प्रत्याशियों के चार-चार, चार प्रत्याशियों के पांच-पांच, चार प्रत्याशियों के छह -छह बच्चे है। दो प्रत्याशी ऐसे भी है जिनमें से एक के सात तो एक के आठ बच्चे हैं।

आज शाम थमेगा प्रचार, मतदान 16 को
ब्यावर. निर्वाचन विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक मतदान 16 नवम्बर को सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। इसके लिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार गुरुवार शाम पांच बजे थम जाएगा। इस मतदान के बाद सभापति पद के लिए लोकसूचना 20 नवम्बर को जारी होगी। 21 नवम्बर तक नामांकन दाखिल होंगे। 22 नवम्बर को नामंाकन पत्रों की जांच होगी। 23 को नाम वापसी व चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। 26 नवम्बर को सुबह दस बजे से अपराह्न दो बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना होगी। उप सभापति पद के लिए मतदान 27 नवम्बर को होगा।

वार्ड 46 में सबसे कम, 43 में सबसे ज्यादा मतदाता

नगर निकाय चुनाव : 1 लाख 6 हजार 640 मतदाता कर सकेंगे मतदान
ब्यावर. नगर परिषद के साठ वार्डों में 1 लाख 6 हजार 640 मतदाता मतदान में भाग ले सकेंगे। इसमें वार्ड 46 में सबसे कम मतदाता है, वहीं वार्ड 43 में सबसे ज्यादा मतदाता है। वार्ड 46 में केवल 695 मतदाता है, जबकि वार्ड 43 में 2669 मतदाता है। इसके अलावा वार्ड 1 में 2235, 2 में 2018, 3 में 1683, 4 में 1805, 5 में 1505, 6 में 1403, 7 में 2376, 8 में 1787, 9 में 1522, 10 में 1737, 11 में 1675, 12 में 1872, 13 में 2359, 14 में 1827, 15 में 1755, 16 में 1814, 17 में 1748, 18 में 1928, 19 में 2063, 20 में 1745, 21 में 1779, 22 में 2009, 23 में 1807, 24 में 1464, 25 में 1993, 26 में 1803, 27 में 1544, 28 में 1906, 29 में 1434, 30 में 2591, 31 में 1007, 32 में 1233, 33 में 1644, 34 में 1728, 35 में 1293, 36 में 2232, 37 में 1372, 38 में 1808, 39 में 2289, 40 में 1620, 41 में 2054, 42 में 1906, 43 में 2669, 44 में 2340, 45 में 2079, 46 में 695, 47 में 1686, 48 में 2317, 49 में 1214, 50 में 1624, 51 में 1222, 52 में 1878, 53 में 1284, 54 में 2150, 55 में 2094, 56 में 1110, 57 में 1183, 58 में 1855, 59 में 1726, 60 में 1418 मतदाता हैं।