30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज थमेगा निकाय चुनाव प्रचार, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

निकाय चुनाव में अलवर व भिवाड़ी नगर परिषद तथा थानागाजी नगर पालिका के लिए प्रचार अभियान गुरुवार शाम पांच बजे थम जाएगा। तीनों निकाय चुनाव के लिए मतदान 16 नवम्बर को होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 14 Nov 2019, 6:00 AM IST

आज थमेगा निकाय चुनाव प्रचार, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

आज थमेगा निकाय चुनाव प्रचार, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

अलवर. निकाय चुनाव में अलवर व भिवाड़ी नगर परिषद तथा थानागाजी नगर पालिका के लिए प्रचार अभियान गुरुवार शाम पांच बजे थम जाएगा। तीनों निकाय चुनाव के लिए मतदान 16 नवम्बर को होगा। वहीं मतदान दल शुक्रवार को राजकीय कला कॉलेज से रवाना होंगे। जिले में निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
नगर परिषद अलवर, भिवाड़ी तथा थानागाजी नगर पालिका के लिए प्रत्याशियों को चुनाव के लिए गुरुवार शाम 5 बजे तक समय बचा है। प्रचार के लिए कुछ ही घंटे शेष रहने के कारण निकाय चुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव के अंतिम चरण में प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार वार्डों की सीमा से निकल गली-मोहल्ले तक पहुंच गया है।

आज शाम से प्रत्याशी मतदान की तैयारी में जुटेंगे

निकाय चुनाव के लिए गुरुवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी मतदान की तैयारी में जुटेंगे। अभी प्रचार अभियान के दौरान ज्यादातर प्रत्याशियों का लक्ष्य अपने प्रचार को परवान तक पहुंंचाने का रहा। इस दौरान प्रत्याशियों ने घर-घर जनसम्पर्क, रैली व नेताओं की बड़ी व नुक्कड़ सभाओं के साथ, पोस्टर, बैनर, माइक आदि प्रचार के तरीके अपनाए। प्रचार अभियान खत्म होने के बाद प्रत्याशी अब घर-घर व्यक्तिगत सम्पर्क करेंगे। यही कारण है कि प्रचार अभियान थमने के बाद ज्यादातर प्रत्याशी मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप देने की रणनीति पर बनाने की तैयारी में हैं।

प्रशासन भी जुटा मतदान की तैयारियों में


जिला प्रशासन भी मतदान की तैयारियों में जुट गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर इंद्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख, रिर्टनिंग ऑफिसर रामचरण शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने बुधवार को बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचकर इवीएम व उनमें प्रत्याशियों के नाम अपलोड करने की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्य की तैयारियों में लगे कर्मचारियों व अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने सोनावां स्कूल में बने मतदान केन्द्र सहित शहर के अन्य कई मतदान केन्द्रों की तैयारियों का भी जायजा लिया।

तीनों निकायों के 150 वार्डों में 702 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

अलवर व भिवाड़ी नगर परिषद व थानागाजी नगर पालिका के 150 वार्डों के लिए 702 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें अलवर नगर परिषद चुनाव के 65 वार्डों के लिए 367 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। अलवर नगर परिषद के वार्ड संख्या 11 में सबसे ज्यादा 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं वार्ड 8, 34 व 65 में 10-10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अलवर नगर परिषद के वार्ड संख्या 20, 46, 47 में प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं 10 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं थानागाजी नगर पालिका के 25 वार्डों में 123 प्रत्याशी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। उधर, भिवाड़ी नगर परिषद के 60 वार्डों में 212 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भिवाड़ी में 2 वार्डों में निर्विरोध पार्षद चुने जा चुके हैं।

सबसे ज्यादा मतदाता अलवर में

अलवर नगर परिषद के 65 वार्डों के चुनाव में 2 लाख 38 हजार 610 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसी प्रकार नगर पालिका थानागाजी के 25 वार्डों के चुनाव में 15033 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं नगर परिषद भिवाड़ी के 60 वाडऱ्ों के चुनाव में 51427 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।