बेमेतरा

थाने पहुंचकर महिला बोली, साहब मेरे सास, ससुर और पति दहेज में कार और स्कूटी लाने कहते हैं, मैं क्या करुं

महिला ने अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर कार-स्कूटी, रुपए-पैसे की मांग कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरेाप लगाया है।
less than 1 minute read
Bemetara Patrika
दहेज में कार-स्कूटी नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने बहू को किया प्रताडि़त

बेमेतरा. रायपुर निवासी प्रार्थिया लता सेवक पति मानिकचंद सेवक वर्तमान निवासी बीरगांव, थाना उरला ने अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर कार-स्कूटी, रुपए-पैसे की मांग कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरेाप लगाया है।

डेढ़ साल पहले सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, पीडि़ता का विवाह मानिकचंद पिता विजय के साथ 27 मार्च 2017 को सत्य नगर, बीरगांव वार्ड नं. 23 में सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुआ था। शादी करने के बाद कुछ दिन तक पीडि़ता के साथ अच्छा व्यवहार किया गया। इसके बाद पैसा, कार और स्कूटी की मांग करते हुए प्रताडि़त करने लगे थे।

पति समेत 8 लोगों के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट
स्थिति की जानकारी होने पर बातचीत करने ससुराल पहुंचे पीडि़ता के पिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया और पीडि़ता के सोने का नेकलेस, कान का टॉप्स, मंगलसूत्र, दो लाकेट, चांदी का करधन, दो जोड़ी पायल, एक सोने की अंगूठी और बच्चे के कपड़े को भी ले जाने नहीं दिया गया था। पीडि़ता ने अपने ससुर विजय सेवक पति मानिक चंद सेवक सहित 8 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज कराया है।

पारिवारिक सलाह केंद्र में नहीं हुआ समझौता
मामला पहले पारिवारिक सलाह केन्द्र में रखा गया था, लेकिन समझौता नहीं हो पाने पर प्रार्थिया ने कार्रवाई के लिए महिला थाना में धारा 498(।), 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कराया, जिसमें लता सेवक ने दहेज प्रताडऩा, जान से मारने की धमकी व मारपीट करने का आरेाप लगाया है। मामले को शून्य में कायम करने के बाद प्रकरण को बेरला थाने को प्रस्तुत किया गया है।

Published on:
30 Aug 2018 08:36 pm