बेमेतरा

Independence Day 2025: सांसद बघेल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों व मीसा बंदियों के परिजनों को किया सम्मानित

Independence Day 2025: बघेल ने शहीद जवानों व मीसा बंदियों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

2 min read
पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित (Photo source- Patrika)

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह उत्साह के साथ गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनता के नाम दिए गए संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास और उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े।

ये भी पढ़ें

79th Independence Day: लालबाग में 79वें स्वतंत्रता दिवस का उल्लास… केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया ध्वजारोहण

अधिकारियों और कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

मुख्य अतिथि बघेल ने परेड का भी निरीक्षण किया। पुलिस जवानों ने हर्ष फायर भी किया। परेड द्वारा तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। बघेल ने शहीद जवानों व मीसा बंदियों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर रणवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू उपस्थित थे।

Independence Day 2025: जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू, सीईओ प्रेमलता मंडावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेई, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में नवोदय प्रथम

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान के लिए प्रधानमंत्री श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहेरा कुसमी को पुरस्कृत किया गया। द्वितीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बेमेतरा व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा को तृतीय पुरस्कार मिला। सांत्वना पुरस्कार प्रधानमंत्री श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय बेमेतरा को पुरस्कृत किया गया।

परेड में जिला पुलिस बल प्लाटून एक प्रथम

परेड में सीनियर डिवीजन में प्रथम स्थान के लिए जिला पुलिस बल प्लाटून नंबर 1 को, द्वितीय स्थान नगर सेना पलाटून 2, इसी प्रकार तृतीय स्थान जिला पुलिस बल प्लाटून नंबर 2 को दिया गया। जूनियर डिवीजन में प्रथम स्थान शासकीय बालक उमावि बेमेतरा एनसीसी प्लाटून नंबर 4 को मिला। एलंस सैनिक स्कूल बीजाभाट सैनिक प्लाटून नंबर 5 को द्वितीय स्थान से पुरस्कृत किया गया।

प्रवीण कुमार ने किया परेड का नेतृत्व

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक प्रवीण कुमार खलको ने किया। परेड में जिला पुलिस बल, एनसीसी, स्काउट गाइड व रेडक्रॉस शामिल हुए। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से सराबोर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने खूब सराहा।

बेसिक स्कूल परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल व विधायक दीपेश साहू ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी नवागढ़ उप निरीक्षक अलील चंद, प्रधान आरक्षक विजेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक दौलत वर्मा, महिला प्रधान आरक्षक पूनम ठाकुर, महिला आरक्षक रामबती नेताम, अमरिका पटेल, आरक्षक अगमदास मानिकपुरी, गेल्विन साहू, रमन चंद्राकर, समाजसेवी व महिला काउंसलर वर्षा गौतम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें

Independence Day 2025: अंबिकापुर में मंत्री नेताम ने किया ध्वजारोहण, नेत्रहीन बच्चों ने दी ऐसी प्रस्तुति कि स्टेज से उतरकर पहुंच गए मिलने

Published on:
17 Aug 2025 02:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर