बेमेतरा

बेमेतरा में ACB की बड़ी कार्रवाई, किसान से 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

ACB Raid in Bemetara: बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

2 min read
May 25, 2026
रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Patwari Caught Taking Bribe: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के मामलों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) लगातार शिकंजा कस रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में घूसखोर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एसीबी की टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मामला साजा ब्लॉक मुख्यालय का है। यहां पदस्थ पटवारी ओंकार सुनवानी को एसीबी की टीम ने 15 हजार रुपए नगद रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें

ACB Raid: एसीबी का बड़ा एक्शन… 35 हजार रिश्वत लेते AE-JE समेत तीन कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

जमीन के काम के लिए किसान से मांगी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, ग्राम केंद्र निवासी किसान नरोत्तम अपनी जमीन से जुड़े एक कार्य को लेकर लंबे समय से पटवारी कार्यालय के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि पटवारी ओंकार सुनवानी ने काम करने के एवज में किसान से रिश्वत की मांग की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच 30 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। इसमें पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपए देने की बात हुई थी। किसान लगातार परेशान हो रहा था और बिना पैसे दिए काम नहीं किए जाने की बात सामने आई।

किसान ने ACB से की शिकायत

पटवारी की मांग से परेशान किसान ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। एसीबी अधिकारियों ने किसान को तय रकम के साथ पटवारी के पास भेजा। जैसे ही किसान ने आरोपी पटवारी को 15 हजार रुपए दिए, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप

पटवारी की गिरफ्तारी के बाद साजा ब्लॉक कार्यालय और राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई। एसीबी की टीम ने आरोपी से मौके पर पूछताछ की और जरूरी दस्तावेज भी खंगाले। फिलहाल आरोपी पटवारी ओंकार सुनवानी से पूछताछ जारी है। एसीबी की ओर से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लगातार बढ़ रही ACB की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में बीते कुछ समय से एसीबी और ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) लगातार भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई कर रही है। सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी की शिकायतों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बेमेतरा की यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें

Breaking News: 50 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का सहायक अभियंता रंगे हाथों गिरफ्तार, मचा हड़कंप
Published on:
25 May 2026 03:51 pm
Also Read
View All