
भरतपुर
राजस्थान में आवारा पशुओं की भरमार अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रही है। आए दिन आवारा पशु आपस में लड़ते -झगड़ते हुए किसी न किसी को चोटिल
कर देते है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के भरतपुर आया है जहां सूरजपोल गेट के समीप एक बालक अपने घर की सीढ़ियों के बाहर बैठा हुआ था उसी दौरान 8-10 सांड लड़ते लड़ते आए और बालक को सीमाओं से मार कर नीचे गिरा लिया और उस पर चढ़ गए जिससे उसकी मौत हो गई।
8-10 सांडों ने ली मासूम की जान
कुणाल पुत्र जुगलकिशोर 5 वर्षीय सूरजपोल गेट के समीप घर के बाहर मंगलवार शाम 7-45 बजे सीढ़ियों पर बैठा हुआ था उसी दौरान 8-10 सांड लड़ते लड़ते आए और बालक को सींगों से मार नीचे गिरा लिया और उस पर चढ़ गए जिससे जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद बालक को आर बी एम चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी सुबह मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सूरजपोल गेट के समीप सड़क पर जाम लगा दिया मथुरा गेट थाना प्रभारी राजेश पाठक मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने लोगों को समझाया और बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए आरबीएम चिकित्सालय ले गए।
जहां उस मासूम बालक का पोस्टमार्टम जारी है। पुलिस के अनुसार मृतक कुणाल दो भाई पांच बहने हैं बालक की मौत के बाद महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल हुआ है। वैसे तो पुलिस ने तुरंत ही जाम खुलवा दिया। प्रदेशभर में इतनी जान जाने के बाद भी कुछ नहीं कर रही सरकार
READ: क्यों नहीं बढ़े इतने दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम,जानें आखिर क्या है वजह