भरतपुर

Bharatpur Crime : बच्चे की गर्दन पर चाकू रखा, फिर देवर ने किया भाभी से रेप, अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाया, आरोपी गिरफ्तार

Bharatpur Crime : भरतपुर के बयाना कोतवाली थाना क्षेत्र में भाभी के साथ बलात्कार करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Bharatpur Crime Knife was placed on the child neck then brother-in-law raped Bhabhi also made obscene photos and videos accused arrested
फाइल फोटो पत्रिका

Bharatpur Crime : भरतपुर के बयाना कोतवाली थाना क्षेत्र में भाभी के साथ बलात्कार करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

चाचा ससुर का बेटा खिड़की के रास्ते कमरे में घुसा

थाना प्रभारी बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि पीड़िता ने 22 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने बताया कि 20 मई की रात वह अपने छोटे बच्चे के साथ घर के कमरे में अकेली सो रही थी। उसका पति मजदूरी के सिलसिले में दूसरे राज्य में गया हुआ था। रात करीब 11 बजे उसके चाचा ससुर का बेटा खिड़की के रास्ते कमरे में घुस आया।

फोटो और वीडियो को वायरल करने की दी धमकी

थाना प्रभारी बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि आरोपी ने महिला के बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी और फिर बलात्कार किया। इस दौरान आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। बाद में उसने इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला को डरा-धमकाकर चुप रहने को मजबूर कर दिया।

आरोपी को कोर्ट में किया जाएगा पेश

थाना प्रभारी बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि मामले में अनुसंधान करते हुए आरोपी देवर को गिरफ्तार किया गया है। जिसे अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Updated on:
10 Jul 2025 11:00 am
Published on:
10 Jul 2025 11:00 am
Also Read
View All
डीग में रसद विभाग को ही बना लिया ‘बेडरूम’: बाहर भटकते रहे फरियादी, अंदर चादर तान सोते मिले इंस्पेक्टर

भरतपुर: बर्तन व्यापारी चंद्रभान शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख की लूट के इरादे से मारी थी गोली

Rajasthan: ‘बाबूजी… हम बहुत गरीब हैं,’ रोडवेज-स्लीपर बस हादसे में पैर टूटने के बाद दर-दर की ठोकर खा रहा परिवार

सर्राफा व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड: ‘नींद तक नहीं आती’, बीते 104 दिनों से ठीक से सोया तक नहीं परिवार, कातिल अब भी फरार

भरतपुर चंद्रभान शर्मा हत्याकांड: मृतक की पत्नी बोलीं- परिवार को ही गुनहगार समझकर सताया, मेरी तो दुनिया ही लुट गई