भरतपुर

Bharatpur : भरतपुर में महंगे सिलेंडर ने बढ़ाई बेचैनी, विभाग बोला- घबराने की जरूरत नहीं

Bharatpur : भरतपुर शहर की गैस एजेंसियों पर ‘जंग जैसे हालात’ बने हुए है। एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत और बुकिंग प्रकिया में आए बदलाव के बाद गैस की संभावित कमी की अफवाह फैल गई। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर भराने के लिए एजेंसियों पर पहुंच गए। जिला रसद विभाग ने स्पष्ट किया है कि गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है।

2 min read
भरतपुर में एक गैस एजेंसी पर लगी भीड़। फोटो पत्रिका

Bharatpur : अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच शनिवार को भरतपुर शहर की गैस एजेंसियों पर ‘जंग जैसे हालात’ नजर आए। गैस की संभावित कमी की अफवाह फैलते ही बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर भराने के लिए एजेंसियों पर पहुंच गए। अचानक बढ़ी भीड़ से कई एजेंसियों पर व्यवस्था चरमरा गई। हालांकि जिला रसद विभाग ने स्पष्ट किया है कि गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

दरअसल शनिवार से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए और कॉमर्शियल सिलेंडर में 114 रुपए की बढ़ोतरी की है। भरतपुर में पहले घरेलू सिलेंडर 863 रुपए का मिल रहा था, जो अब बढ़कर 923 रुपए का हो गया है।

ये भी पढ़ें

International Women’s Day : डूंगरपुर की शांता पटेल ने जैविक खेती से बदली क्षेत्र की तकदीर, इस सब्जी से कर रही लाखों की कमाई

अचानक बढ़ी भीड़, कर्मचारियों पर आया अतिरिक्त दबाव

जैसे ही लोगों को दाम बढ़ने की जानकारी मिली, वे बुकिंग कराने और सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों पर पहुंचने लगे। एजेंसी संचालकों के अनुसार आम दिनों में जहां करीब 150-200 उपभोक्ता सिलेंडर लेने आते थे, वहीं शनिवार को यह संख्या बढ़कर करीब 500 तक पहुंच गई।

अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कर्मचारियों को भी अतिरिक्त दबाव में काम करना पड़ा। लोगों में यह आशंका थी कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़े तो गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, इसलिए वे पहले से ही सिलेंडर भरवाकर स्टॉक करने में जुट गए।

गैस बुकिंग प्रकिया में आया बदलाव

उपभोक्ताओं की परेशानी का एक कारण बुकिंग प्रकिया में बदलाव भी है। पहले उपभोक्ता 15 दिन में सिलेंडर बुक करा सकते थे, लेकिन अब यह अवधि बढ़ाकर 21 दिन कर दी गई है। इसके अलावा कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि बुकिंग के लिए दिए गए फोन नंबर भी बंद आ रहे थे, जिससे वे परेशान होकर सीधे एजेंसियों पर पहुंच गए।

हालांकि पहले से ही गैस एजेंसियों पर सिलेंडर बुक कराने के लिए 21 दिन का समय तय था, लेकिन गैस की अच्छी आपूर्ति के कारण अब 15 दिन में ही सिलेंडर मिल रहा था। अब एजेंसियों के सॉफ्टवेयर पर 21 दिन का समय करने से लोगों में सिलेंडर लेने की होड़ सी मच गई।

गैस की किसी भी तरह की शॉर्टेज नहीं

गैस की किसी भी तरह की शॉर्टेज नहीं है। लोग युद्ध की आशंका के बीच स्टॉक करने को सिलेंडर भराने पहुंच रहे हैं, जबकि गैस की कमी नहीं है। स्टॉक करने की होड़ में गैस एजेंसियों पर अचानक भीड़ बढ़ रही है। आगे भी गैस की किल्लत होने के आसार नहीं हैं।
पवन अग्रवाल, जिला रसद अधिकारी भरतपुर

ये भी पढ़ें

International Women’s Day : जयपुर की महिलाओं की बल्ले-बल्ले, 2 बड़े अस्पतालों को जल्द मिलेगा आइपीडी का गिफ्ट

Published on:
08 Mar 2026 12:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर