भरतपुर

Bharatpur : पुलिस अधिकारी पर बड़ा आरोप, बैडमिंटन खेल रही महिलाओं को फेंकी नंबर लिखी चिट

Bharatpur : भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब बैडमिंटन खेल रही महिलाओं के साथ कथिततौर पर एक पुलिस अधिकारी द्वारा अनुचित व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है।

2 min read
Bharatpur police officer serious allegation women playing badminton thrown numbers written Chits
भरतपुर में रात में खड़े कालोनीवासी। फोटो पत्रिका

Bharatpur : भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब बैडमिंटन खेल रही महिलाओं के साथ कथिततौर पर एक पुलिस अधिकारी द्वारा अनुचित व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। महिलाओं का आरोप है कि अधिकारी ने खेल के दौरान उनके पास नंबर लिखी चिट फेंकी और इशारे भी किए।

पीड़ित महिलाओं के अनुसार यह घटना कोई एक दिन की नहीं है बल्कि पिछले एक महीने से महिलाओं का पीछा कर रहा है और उन्हें परेशान कर रहा है। उनका कहना है कि हम सुबह बच्चों को स्कूल बस तक छोड़ने जाएं या बाजार जाएं, अधिकारी हर जगह उनका पीछा करता नजर आता है। महिलाओं ने बताया कि जब रास्ता बदलते हैं तो वह भी रास्ता बदलकर पीछे आ जाता है।

परिजनों ने पुलिस अधिकारी से की शिकायत

महिलाओं ने जब इस मामले की जानकारी परिजनों को दी तो वे शिकायत करने पुलिस अधिकारी के घर पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ बदसलूकी हुई। स्थानीय निवासी डॉक्टर लोकेंद्र पाल ने बताया कि हमारी कॉलोनी में रहने वाले पुलिस अधिकारी पर महिलाओं का पीछा करता है और चिट फेंकने जैसे गंभीर आरोप हैं। चिट में लिखे नंबर पर संपर्क करने पर वह नंबर भी उन्ही का निकला।

मामला दर्ज कराने और सख्त कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चिकसाना थाना पुलिस पहुंची है और जांच शुरू कर दी है।, फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में कोई अधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया है। महिलाओं ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कराने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सर्राफा व्यापारी लूट व हत्या मामला - पुलिस ने जांच तेज की

वहीं एक अन्य मामले में नदबई कस्बे में 25 मार्च को हुए सर्राफा व्यापारी योगेन्द्र चोपड़ा की लूट एवं निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले में अब पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी क्राइम बिपिन कुमार नदबई थाने पहुंचे और विशेष जांच दल (एसआईटी) की उच्चस्तरीय बैठक लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पूरे प्रकरण की गहन समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

एसआईटी की बैठक में गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। एडीजी क्राइम विपिन कुमार ने पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम के साथ बैठक कर अब तक हुई जांच की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले में शामिल हर व्यक्ति की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि यह एक संगठित आपराधिक साजिश प्रतीत होती है, जिसमें कई लोगों की संलिप्तता सामने आ रही है।

Published on:
03 May 2026 12:37 pm