भरतपुर

सरपंच की शादी में दो करोड़ रुपए की माला बनी चर्चा का विषय, वायरल हुआ वीडियो

राजस्थान के एक गांव में कथित तौर पर 2 करोड़ रुपए की नोटों की माला पहनाने का मामला चर्चा का विषय बन गया है।

less than 1 minute read
Apr 24, 2026
Feature image
Photo- Patrika

भरतपुर/डीग/जुरहरा। गांव बमनवाड़ी में सगे चाचा-भतीजे की शादी में कथित तौर पर 2 करोड़ रुपए की नोटों की माला पहनाने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा का विषय बन गया है।

हरियाणा के पुन्हाना के एक गांव में गई थी बारात

सूत्रों के अनुसार, गांव बमनवाड़ी निवासी रूकमुदीन और अंसार की शादी थी। बारात बमनवाड़ी से हरियाणा के पुन्हाना के एक गांव में गई थी। वायरल फोटो में लिखा गया है कि कालू सरपंच बमनवाड़ी के छोटे भाई की शादी में 2 करोड़ रुपए की माला पहनाई गई।

हालांकि पत्रिका ऐसे किसी भी वीडियो के होने का दावा नहीं करता है। बताया जा रहा है कि कालू बमनवाड़ी के सरपंच प्रतिनिधि है, जबकि उनके छोटे भाई रूकमुदीन गांव के सरपंच है। रूकमुदीन की शादी 19 अप्रेल को हुई थी, जबकि 20 अप्रेल को कालू के बेटे अंसार की शादी थी।

सरपंच प्रतिनिधि कालू माला को लेकर क्या बोले

सरपंच प्रतिनिधि कालू ने बताया कि रिश्तेदार 21 लाख रुपए की माला किराये पर लेकर आए थे, जिसे बाद में वापस कर दिया गया। उनका कहना है कि शादी समारोह के दौरान किसी ने फोटो और वीडियो वायरल कर दिए।

दो रिश्तेदार मिलकर माला लाए थे, जिन्हें नेग के रूप में 10-10 हजार रुपए दिए गए। मेवात में दूल्हे के जीजा द्वारा नोटों की माला लाने और बदले में नेग देने की परंपरा है।

Updated on:
24 Apr 2026 02:05 pm
Published on:
24 Apr 2026 02:02 pm