
Food Security Scheme : राजस्थान खाद्य विभाग की एक नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। खाद्य विभाग की ओर से जल्द ही भरतपुर में अनाज एटीएम संचालित किए जाएंगे। जिसके बाद राज्य में खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को राशन की दुकान के खुलने-बंद होने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
इस नई व्यवस्था का सबसे अधिक लाभ उन मजदूर परिवारों को मिलेगा, जो सुबह जल्दी काम पर निकल जाते हैं और देर रात घर लौटते हैं। स्टैंडअलोन अन्नपूर्ति एटीएम (अनाज एटीएम) से खाद्य सुरक्षा लाभार्थी अपने राशन कार्ड का उपयोग करते हुए उचित मूल्य दुकानों पर जाए बिना स्वत: ही राशन प्राप्त कर सकेंगे।
खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने बुधवार को बताया कि लाभार्थियों की सुविधा के लिए यह नवाचार किया जा रहा है। अनाज एटीएम घनी आबादी वाले क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक परिवार इसका लाभ उठा सकें। ये एटीएम सामुदायिक केंद्रों, एफसीआइ गोदामों या राशन दुकानों के पास लगाए जाएंगे।
खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि गिवअप अभियान के तहत अब तक 54.36 लाख से अधिक संपन्न लोगों ने स्वेच्छा से जरूरतमंदों के हक का गेहूं लेना छोड़ दिया है। वहीं, 73 लाख नए पात्र लाभार्थियों को योजना में जोड़ा गया है।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl