भरतपुर

Nasir–Junaid Murder Case : बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर जेल से बाहर आया मोनू मानेसर, गौसेवकों का काफिला हरियाणा से लेने पहुंचा

Nasir–Junaid Murder Case : राजस्थान के बहुचर्चित नासिर–जुनैद हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर को शनिवार को सेवर जेल से करीब ढाई साल बाद रिहा किया गया।
less than 1 minute read
Nasir–Junaid Murder Case Monu Manesar came out Bharatpur jail wearing a bulletproof jacket cow protectors convoy arrived from Haryana to pick him up
मोनू मानेसर सितम्बर 2023 से था जेल में बंद। फोटो पत्रिका

Nasir–Junaid Murder Case : राजस्थान के बहुचर्चित नासिर–जुनैद हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर को शनिवार को सेवर जेल से रिहा कर दिया गया। जयपुर हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद करीब ढाई साल बाद वह जेल से बाहर आया।

मोनू मानेसर को लेने के लिए हरियाणा से गौसेवकों का काफिला पहुंचा। जेल से बाहर लाते समय मोनू मानेसर को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाई गई। पुलिस की गाड़ियों ने उसकी गाड़ी को एस्कॉर्ट करते हुए रवाना किया।

मोनू मानेसर गुरुग्राम के मानेसर का रहने वाला गौरक्षक है। मोनू और उसके साथियों पर डीग जिले के घाटमिका निवासी नासिर और जुनैद की हत्या कर शव जलाने का आरोप है।

भिवानी में कार से मिले थे दोनों के जले हुए शव

15 फरवरी 2023 को डीग के गोपालगढ़ थाने में नासिर और जुनैद के लापता होने की एफआइआर दर्ज हुई थी। इसके बाद 16 फरवरी को हरियाणा के भिवानी में एक कार से दोनों के जले हुए शव मिले थे।

मोनू मानेसर सहित 22 बनाए गए आरोपी

इस दोहरे हत्याकांड में मोनू मानेसर सहित 22 लोगों को आरोपी बनाया गया था। सितंबर 2023 में पुलिस ने मोनू मानेसर को गिरफ्तार किया था।

Updated on:
08 Mar 2026 07:31 am
Published on:
08 Mar 2026 07:30 am