भरतपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में अचानक बदलने वाला है मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, बारिश-ओलों की चेतावनी

Rajasthan Rain: राजस्थान में 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से भरतपुर और आसपास के जिलों में आंधी, बारिश और ओलों की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।

less than 1 minute read
Mar 11, 2026
Rajasthan weather, Rajasthan storm, Rajasthan rain, Rajasthan hail, Bharatpur weather, Bharatpur storm, Bharatpur rain, Bharatpur hail, Western Disturbance Rajasthan, March weather Rajasthan, Temperature drop Rajasthan, Dhaulpur weather, Karauli weather, Sawai Madhopur weather, Meteorological Department Rajasthan
फाइल फोटो- पत्रिका

IMD Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी और तेज हवाओं के बीच मौसम विभाग ने 14 मार्च को भरतपुर संभाग सहित राज्य के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की चेतावनी जारी की है। इसके चलते मौसम विभाग ने संभाग के भरतपुर, डीग, करौली, धौलपुर और सवाईमाधोपुर जिलों में बारिश और ओलों की संभावना जताई है।

आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 14 और 15 मार्च को इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं बिजली कड़ने के साथ हल्की आंधी-बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है। विभाग ने बताया कि राज्य के कुल 19 जिलों में बारिश की संभावना है, जिससे मार्च की गर्मी में कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, अचानक बदलते मौसम और तेज हवाओं के कारण किसानों और ग्रामीण इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह वीडियो भी देखें

पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

विशेषज्ञों ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में अस्थिरता रहेगी, इसलिए लोगों को विद्युत उपकरणों से दूर रहने और ओले व आंधी के समय बाहर निकलने से बचने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग की यह चेतावनी इस बात की ओर भी इशारा करती है कि राजस्थान में मार्च के अंत तक बदलते मौसम और संभावित वर्षा का दौर जारी रह सकता है, जिससे गर्मी की तीव्रता थोड़ी कम हो सकती है।

Published on:
11 Mar 2026 03:49 pm