
भरतपुर। एक तरफ तो पूरा देश गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मना रहा है। वहीं राजस्थान के भरतपुर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कॉलेज जा रही छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा के बाबा की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बयाना थाना क्षेत्र की है। घटना के एक घंटे के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
जानकारी के अनुसार त्रत्र, बीरमपुरा गांव के नगला खुशहालीराम की एक नाबालिग काॅलेज छात्रा गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने घर से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित काॅलेज जा रही थी।
रास्ते में गांव के ही निवासी दो जनों ने छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के रिश्ते में बाबा लगने वाले बच्चूसिंह पास ही से गुजर रहे थे, उन्होंन छेड़छाड़ का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने बच्चूसिंह पर लात घूसों की बरसात कर दी। इतने से उनका मन नहीं भरा तो आरोपियों ने लाठी डण्डों से पीट पीटकर बुजुर्ग की हत्या कर दी।
परिजन घायल समझकर सीएचसी अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने बच्चूसिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद भी लगभग एक घण्टे बाद तक कोतवाली पुलिस मौका ए वारदात पर नहीं पहुंच सकी है। जबकि कोतवाली थानान्तर्गत झाील पुलिस चौकी घटनास्थल से मात्र 10 मिनट की दूरी पर स्थित है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
पद्मावत पर राजस्थान में संग्राम: कालवी ने गिरफ्तारी की जताई आशंका, हिंसा के लिए भंसाली को ठहराया जिम्मेदार