भरतपुर

Bharatpur News: छोटे भाई की मौत से टूटा बड़ा भाई, नहीं उठा पाया जिम्मेदारियों का बोझ, नहर में कूदकर दी जान

Suicide In Bharatpur: आर्थिक तंगी और बढ़ती पारिवारिक जिम्मेदारियों के दबाव में एक युवक ने सुजानगंगा नहर में कूदकर जान दे दी। नहर में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
less than 1 minute read
Feb 22, 2026
Suicide, Bharatpur Suicide, Suicide in Bharatpur, Youth Suicide, Youth Suicide in Bharatpur, Bharatpur News, सुसाइड, भरतपुर सुसाइड, सुसाइड इन भरतपुर, युवक सुसाइड, युवक सुसाइड इन भरतपुर, भरतपुर न्यूज
नदी में शव मिलने की सूचना पर जुटी भीड़। फोटो- पत्रिका

भरतपुर। आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के दबाव ने एक और जिंदगी छीन ली। मथुरा गेट थाना क्षेत्र के केतन गेट के पास सुजानगंगा नहर में शनिवार सुबह एक युवक का शव तैरता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस टीम की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पहचान होने पर शव को जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

मथुरा गेट थाने के एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि नहर में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला गया और उसकी पहचान गोपालगढ़ सेड का मढ़ निवासी अतुल चौहान (32) पुत्र ओमप्रकाश चौहान के रूप में हुई।

ऑटो चलाता था मृतक

परिजनों ने बताया कि अतुल ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। शुक्रवार शाम को वह घर से निकला था, जिसके बाद उसका पता नहीं चला। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह नहर में शव मिलने की सूचना मिली।

आर्थिक स्थिति कमजोर

चौबुर्जा चौकी प्रभारी राकेश मान ने बताया कि मृतक की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। कुछ दिन पहले उसके छोटे भाई की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद अपने परिवार के साथ-साथ भाई के परिवार और वृद्ध पिता की जिम्मेदारी भी उसी पर आ गई थी। सीमित आमदनी में बढ़ती जिम्मेदारियों ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया। इसी तनाव में उसने सुजानगंगा नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Updated on:
22 Feb 2026 04:27 pm
Published on:
22 Feb 2026 04:27 pm
Also Read
View All
भरतपुर: ‘साहब, ऑपरेशन कर दो…’ पति गिड़गिड़ाता रहा, डॉक्टरों ने नहीं सुनी! गर्भ में नवजात की मौत; पहले भी खोए थे 2 बच्चे

भरतपुर समाचार: जेल से लौटी नाबालिग की बिगड़ी तबीयत, मौत के बाद थाना पुलिस पर गंभीर आरोप

Rajasthan: 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या; पिता ने मांगी न्याय की भीख, कहा-‘साहब! मेरे मासूम को इंसाफ दिला दो’

Bharatpur : डीग में नोटिस के बाद भी नहीं हटा अवैध कब्जा, प्रशासन की सख्त कार्रवाई, बुलडोजर से ध्वस्त किया अतिक्रमण

राजस्थान में भी अयोध्या के राम मंदिर जैसा डोनेशन स्कैम, सोने-चांदी के आभूषण सहित बिना रसीद चढ़ा करोड़ों का चढ़ावा, अब हुआ खुलासा