भिलाई

छत्तीसगढ़ की पहली पैड वुमन को आप ने बनाया प्रत्याशी, चलाया था पिंक अभियान

आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में 31 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम है।
2 min read
May 31, 2018
namrta soni
Breaking: प्रदेश की पहली पेड वुमन को आप ने बनाया प्रत्याशी, चलाया था पिंक अभियान

भिलाई.आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में 31 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम है। इसमें दुर्ग संभाग के चार विधानसभा क्षेत्र भिलाई नगर, वैशाली नगर, दुर्ग ग्रामीण, गुंडरदेही और संजारी बालोद के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है।

पहली बार महिला को बनाया प्रत्याशी
पार्टी ने गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र से महिला को प्रत्याशी बनाया है। वहीं भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा सीट से देविन्दर सिंह भाटिया को प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतारा है। विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची इसी महीने के दूसरे सप्ताह में जारी की गई थी।

सेफ्टी ऑफिसर के रूप में दी सेवाएं
गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र से नम्रता सोनी को प्रत्याशी घोषित किया है। नम्रता ने नर्सिंग से पढ़ाई की है। भारत के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक केंद्र निह्मन्स से मनोविज्ञान में विशेष ज्ञान भी अर्जित की है। नगरनार स्टील प्लांट में (मेडिकल) सेफ्टी ऑफिसर के रूप में उन्होंने सेवाएं दी हैं।

Read more: Breaking: CM ने राहुल गांधी पर ली चुटकी, कहा 300 लोगों की भीड़ जुटाने कांग्रेस को दिल्ली से बुलाना पड़ता है बाबा को

इस दौरान उन्होंने छेड़छाड़ जैसी अप्रिय घटना को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनके आंदोलन के बाद पुलिस प्रशासन ने 'पिंक' टीम का गठन किया था। बस्तर में छतीसगढ़ का पहला पैड बैंक शुरू करने का श्रेय भी नम्रता को जाता है।

इनको भी दिया टिकट

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से आप ने देविन्दर सिंह भाटिया को टिकट दिया है। भाटिया नेहरू नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष है। नेहरू नगर रेसिडेंट्स एसोसिएशन के महासचिव है। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र से रजा सिद्दकी उम्मीद्वार होंगे।

दुर्ग ग्रामीण से टीकम चंद्राकर को उतारा
सिद्दकी बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। श्रमिक विकास संगठन के प्रदेश सचिव हैं। दुर्ग ग्रामीण से टीकम चंद्राकर को टिकट दिया है। शासकीय हाई स्कूल रुआबांधा में शिक्षक हैं। रिसाली के रहने वाले हैं।

Updated on:
01 Jun 2018 04:16 pm
Published on:
31 May 2018 08:43 pm