विकास कार्यों की दी सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 6 0 करोड़ की लागत से चाकापेंड्रा से प्रतापपुर तक मार्ग निर्माण के अलावा चिचोली से किरता, किरता से टोहड़ी, टोहड़ी से कांपा, सेमरिया से मुर्रा, खुटेरा से लालपुर, गुंजेरा से परसदा, नारायणपुर-दर्री-भोपसरा मुख्य मार्ग से खपरी, नवागांव-दुधिया-अकोली-करमसेन मेन रोड से लोहड़गिया-रनबोड़ पहुंच मार्ग, गौरवपथ मुख्य मार्ग से नेवसा, नेवसा से बघुली, छिरहा बायपास मार्ग से नांदल-घठोली, बिरमपुर, ठेंगाभाट, नवागढ़ से बाघुल, बाघुल से कुरदा, मोहरेंगा से पहुंच मार्ग, जाता माडल स्कूल, नवागढ़ से छीतापार, रेस्टहाऊस नांदघाट पहुंच मार्ग के लिए भूमिपूजन किया।