भिलाई

अब छत्तीसगढ़ में हिंदी में होगी B.Tech की पढ़ाई, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की घोषणा…

CG News: भिलाई जिले में भोपाल के अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय की तर्ज अब छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) के इंजीनियरिंग छात्र भी हिंदी में बीटेक कर सकेंगे।

2 min read
Sep 28, 2025
अब छत्तीसगढ़ में हिंदी में अब होगी B.Tech की पढ़ाई, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की घोषणा...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में भोपाल के अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय की तर्ज अब छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) के इंजीनियरिंग छात्र भी हिंदी में बीटेक कर सकेंगे। इसके लिए सीएसवीटीयू ने कार्यपरिषद की बैठक में निर्णय ले लिया है। इसकी शुरुआत इसी वर्ष से होगी। सिलेबस डिजाइन कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें

Fraud News: जिस थाली में खाया उसी में छेद! नौकरानी ने बुजुर्ग को रेप केस में फंसाने की दी धमकी, फिर…

CG News: तकनीकी शिक्षा मंत्री की घोषणा

बीटेक छात्रों की कक्षाएं हिंदी में लगाई जाएंगी, वहीं विद्यार्थियों को हिंदी में ही उत्तर लिखने का विकल्प भी मिलेगा। कंप्यूटर साइंस से लेकर मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल व सिविल सरीखे तमाम ब्रांच की पढ़ाई हिंदी भाषा में होगी। इस हते में सीएसवीटीयू की ओर से प्रदेश के तमाम इंजीनियरिंग कॉलेजों को इसका सर्कुलर जारी होगा, जिसमें हिंदी में बीटेक की पढ़ाई को लेकर निर्देश दिए जाएंगे।

इस तरह सीएसवीटीयू देश का दूसरा संस्थान होगा, जो अपने विद्यार्थियों को हिंदी में इंजीनियरिंग करने विकल्प देगा। इसका सबसे बड़ा फायदा छत्तीसगढ़ के उन विद्यार्थियों को होगा, जो अंग्रेजी भाषा में कच्चे हैं। उनको हिंदी में पढ़ाई और परीक्षा का विकल्प मिलने से रिजल्ट भी सुधरेगा।

बीटेक हिंदी में इसी साल से

तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा की सीएसवीटीयू प्रशासन ने बताया कि हिंदी बीटेक के लिए किताबों की व्यवस्था करने के लिए 20 ऑथर से संपर्क किया गया है। यह ऑथर बीटेक की अंग्रेजी में लिखी हुई किताबों को सरल हिंदी में अनुवाद करके देंगे। इसके अलावा ऐसे तकनीकी शब्द जो सामान्य जेनरिक है, उनको अंग्रेजी में ही रखा जाएगा। कुछ विषयों के लिए हिंदी की किताबों की व्यवस्था कर ली गई है, जिसके बारे में कॉलेजों को सूचित किया जा रहा है।

अंग्रेजी से हिंदी ट्रांसलेटर्स को किताबों के चयन के लिए आमंत्रित किया गया है। जब तक हिंदी की किताबें बाजार में उपलब्ध नहीं होती, तब तक के लिए सीएसवीटीयू पहले से तैयार किताबों का ई-लिंक विद्यार्थियों के साथ साझा करेगा। यही लिंक कॉलेजों को भी दिए जाएंगे। इस साल से सीएसवीटीयू में हिंदी में बीटेक कर सकेंगे। क्षेत्रीय भाषा होने से विद्यार्थियों पर पढ़ाई का बर्डन नहीं पड़ेगा।

इस साल से इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक की पढ़ाई हिंदी में होगी। इसके लिए जरूरी रूल रेगुलेशन बनकर तैयार हो गए हैं। इसे आगामी कार्यपरिषद में रखकर लागू किया जाएगा। सभी कॉलेजों को निर्देश जाने हैं कि वे हिंदी में बीटेक की पढ़ाई कराएं। छात्रों को हिंदी में उत्तर लिखने का विकल्प भी मिलेगा।

चुन सकेंगे हिंदी या अंग्रेजी

सीएसवीटीयू सबद्ध कॉलेजों में बीटेक इन हिंदी की पढ़ाई कराने के साथ छात्रों को हिंदी या अंग्रेजी का विकल्प देगा। यानी, जिन छात्रों को हिंदी में इंजीनियरिंग पढऩी है, वे हिंदी विकल्प चुनेंगे, वहीं जिनको अंग्रेजी में बीटेक करना हैं, वे अंग्रेजी के विकल्प का चुनाव करेंगे। यदि कक्षा में हिंदी भाषा में पढ़ाई और परीक्षा चुनने वाले विद्यार्थियों की संया अधिक होती है, तो इस स्थिति में उक्त कॉलेज को हिंदी चुनने वाले विद्यार्थियों के लिए अलग से सेक्शन बनाने होंगे।

Updated on:
28 Sept 2025 01:39 pm
Published on:
28 Sept 2025 01:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर