23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भविष्य की दुनिया… स्मार्ट टेक्नोलॉजी से बदलेगा जीवन, रोबोट से काम और उड़ेंगी कारें

CG News: रायपुर में आने वाले समय में इंजीनियरिंग का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। तकनीक तेजी से विकसित होगी और उसका उद्देश्य लगभग सभी उद्योगों में प्रोसेस ऑटोमेशन तथा गुणवत्ता को मजबूत करना होगा।

less than 1 minute read
Google source verification

रायपुर

image

Shradha Jaiswal

image

Tabir hussain

Sep 15, 2025

भविष्य की दुनिया... स्मार्ट टेक्नोलॉजी से बदलेगा जीवन, रोबोट से काम और उड़ेंगी कारें(photo-patrika)

भविष्य की दुनिया... स्मार्ट टेक्नोलॉजी से बदलेगा जीवन, रोबोट से काम और उड़ेंगी कारें(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आने वाले समय में इंजीनियरिंग का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। तकनीक तेजी से विकसित होगी और उसका उद्देश्य लगभग सभी उद्योगों में प्रोसेस ऑटोमेशन तथा गुणवत्ता को मजबूत करना होगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के नए मॉडल निर्माण, ऑटोमोबाइल, स्वास्थ्य और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे।

भविष्य में घरेलू कामकाज भी रोबोट के सहारे होंगे और फ्लाइंग कार जैसी कल्पनाएं हकीकत बनेंगी। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और मजबूत होंगे और एआई के साथ इनकी दक्षता और गुणवत्ता कई गुना बढ़ जाएगी। कुल मिलाकर तकनीक न केवल उद्योग जगत बल्कि आम जनजीवन को भी नई दिशा देगी।

CG News: इसलिए मनाते हैं इंजीनियर्स डे

भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर हर वर्ष 15 सितम्बर को इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। उनका योगदान भारतीय इंजीनियरिंग को आधुनिक स्वरूप देने, बड़े बांध, नहर परियोजनाओं में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए याद किया जाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भविष्य की इंजीनियरिंग पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर बहुविज्ञानी यानी मल्टी डिसिप्लिनरी होगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ग्रीन एनर्जी और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्र न केवल उद्योगों को बदलेंगे बल्कि आम जनजीवन को और अधिक स्मार्ट, सुरक्षित तथा सुविधाजनक बनाएंगे।