भिलाई

CG Weather Update: आज बदल सकता है मौसम का मिजाज, हल्की बारिश की संभावना

CG Weather Update: भिलाई जिले में गुरुवार को दुर्ग जिले प्रदेश में सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

less than 1 minute read
Aug 22, 2025
CG Weather Update: आज बदल सकता है मौसम का मिजाज, हल्की बारिश की संभावना(photo-patrika)
CG Weather Update: आज बदल सकता है मौसम का मिजाज, हल्की बारिश की संभावना(photo-patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में गुरुवार को दुर्ग जिले प्रदेश में सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमापन दुर्ग में ही 20 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के नए पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को दुर्ग जिले में हल्की बारिश संभावित है। मुयत: अधिकतर स्थानों पर बौछारें रहेंगी, लेकिन एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

CG Weather Update: आज दुर्ग जिले में बदल सकता है मौसम

CG Weather Update: मानसून फिलहाल प्रदेश में एक्टिव है, जो अगले तीन दिन सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश करा सकता है। पिछले 24 घंटों में दुर्ग जिले में देर रात करीब 1.2 मिमी. बारिश हुई है, जिसके दिन के तापमान में थोड़ी कमी आई है। उमस ग्राफ भी नीचे आया है। मौसम विभाग से जारी आंकड़ों में दुर्ग जिले में 1 जून से 20 अगस्त तक 643.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

अब तक सर्वाधिक वर्षा 855.1 मिमी पाटन तहसील में और न्यूनतम 475.6 मिमी. तहसील धमधा में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील बोरी में 589.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। तहसील अहिवारा में 707.4 मिमी पानी बरसा है। तहसील भिलाई-3 में 583.6 मिमी और तहसील दुर्ग में 650.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

Published on:
22 Aug 2025 12:17 pm