भिलाई

Bhilai News: कॉलेजों में दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा मौका, 15 हजार से ज्यादा सीटें खाली

Collage Admisson: कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के पोर्टल से प्रवेश होंगे।
2 min read
Aug 19, 2026
Bhilai News
कॉलेज में एडमिशन की तारीख बढ़ी (photo Patrika)

Bhilai Collage Admission: कॉलेजों में दाखिले से चूक गए विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की अंतिम तारीख 14 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। अब विद्यार्थी अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए दो सप्ताह से अधिक समय तक आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के पोर्टल के माध्यम से होगी।

कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली

विवि के ताजा आंकड़ों के अनुसार, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। बीएससी, बीए और बीकॉम जैसे पारंपरिक पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों के पास अब भी पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं। ऐसे विद्यार्थी जिन्हें पहले मनचाहे कॉलेज या विषय में सीट नहीं मिल पाई थी, वे खाली सीटों की जानकारी लेकर दोबारा प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सामान्य बीएससी में 15 हजार से ज्यादा सीटें खाली

सबसे अधिक सीटें बीएससी में खाली हैं। सामान्य बीएससी की कुल 18,110 सीटों में से 15,179 सीटें अब भी रिक्त हैं। हालांकि कंप्यूटर साइंस, आईटी और बायोटेक्नोलॉजी जैसे कुछ लोकप्रिय विषयों में सीटें काफी कम बची हैं। दुर्ग के प्रमुख साइंस कॉलेज में भी बीएससी की करीब 80 फीसदी सीटें खाली होने की जानकारी है। ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेजों में भी बीएससी सहित कई पारंपरिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की गुंजाइश है।

पीजीडीसीए पीजी पाठ्यक्रमों में भी जगह

पारंपरिक पाठ्यक्रमों के अलावा व्यावसायिक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी सीटें खाली हैं। पीजीडीसीए में 2,601, एमकॉम में 1,119 और बीसीए में 1,047 सीटें रिक्त हैं। राजनीति विज्ञान में 1,021 और हिंदी में 975 सीटें खाली हैं। प्रवेश की अंतिम तारीख बढऩे से विद्यार्थियों को उपलब्ध सीटों और पसंद के कॉलेज के आधार पर विकल्प चुनने का एक और अवसर मिल गया है।

बीकॉम में करीब दस हजार सीटें रिक्त

कॉमर्स से स्नातक करने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी पर्याप्त विकल्प हैं। बीकॉम की कुल 12,509 सीटों में से 9,930 सीटें खाली हैं। इसी तरह बीए की 11,968 सीटें रिक्त हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेजों में इन दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अवसर उपलब्ध हैं।

PG और प्रोफेशनल कोर्स में भी अवसर

सिर्फ स्नातक पाठ्यक्रमों में ही नहीं, बल्कि स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में भी कई सीटें खाली हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पीजीडीसीए में 2,601, एमकॉम में 1,119 और बीसीए में 1,047 सीटें रिक्त हैं। इसी तरह राजनीति विज्ञान में 1,021 और हिंदी में 975 सीटें अभी खाली हैं। ऐसे विद्यार्थी जो स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, उनके लिए भी अब आवेदन करने का अतिरिक्त अवसर उपलब्ध है।

Updated on:
19 Aug 2026 04:27 pm
Published on:
19 Aug 2026 04:27 pm
Also Read
View All