
कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप (photo- freepik)
Bhilai Chemical Attack: भिलाई के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम असरनारा के पास सोमवार दोपहर कांवड़ यात्रा के दौरान एक युवक ने महिला पर बैटरी में इस्तेमाल होने वाला केमिकल उड़ेल दिया। घटना में महिला और उसके साथ चल रहे 11 वर्षीय बेटी व 8 वर्षीय बेटा झुलस गए। तीनों को उपचार के लिए श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी महेश दास (30), निवासी कारंजा भिलाई, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार महिला अपने परिचित और दोनों बच्चों के साथ ग्राम कोडिया से कांवड़ यात्रा में शामिल हुई थी। यात्रा असरनारा और रवेलीडीह के बीच पहुंची थी, तभी उसका पूर्व प्रेमी महेश दास बाइक से वहां पहुंचा। महिला द्वारा बातचीत बंद किए जाने से नाराज महेश ने पेंट के डिब्बे में लाए बैटरी के केमिकल को उसके ऊपर फेंक दिया। केमिकल के छींटे बच्चों पर भी पड़े। घटना के बाद कांवड़ यात्रा में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से भाग निकला।
सूचना मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल, नंदिनी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से कपड़ा, पेंट लगा डिब्बा और मिट्टी के नमूने जब्त किए। प्राथमिक जांच में डिब्बे में बैटरी का केमिकल पाए जाने की पुष्टि हुई। घटना के बाद कांवड़ यात्रा में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल, नंदिनी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से कपड़ा, पेंट लगा डिब्बा और मिट्टी के नमूने जब्त किए। प्राथमिक जांच में डिब्बे में बैटरी का केमिकल पाए जाने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रातभर जांच की और आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर महेश दास को ग्राम कारंजा भिलाई से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और केमिकल से भरा डिब्बा भी जब्त किया है।
यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब छत्तीसगढ़ में अपराध के मामलों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। भिलाई की इस वारदात ने एक बार फिर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
Updated on:
19 Aug 2026 12:57 pm
Published on:
19 Aug 2026 12:42 pm
