Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में मानसून का असर दिखेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, समेत इन जिलों में अंधड़ के साथ भारी बारिश (chhattisgarh Monsoon 2024) होने की संभावना है।
Monsoon 2024: प्रदेश में शनिवार को 45.6 डिग्री सेल्सियस के साथ दुर्ग जिला प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहा। रायपुर जिले में तापमान दशमलव एक ऊपर रहा, लेकिन फील टेम्प्रेचर के मामले में (Monsoon) दुर्ग में सर्वाधिक गर्मी महसूस हुई। हालांकि दुर्ग जिले के तापमान में शुक्रवार के मुकाबले एक डिग्री की कमी आई है।
इस बीच रायपुर जिले में शनिवार को तेज अंधड के साथ झमाझम बारिश हुई पर दुर्ग में पानी नहीं बरसा। दिनभर की तेज धूप के बाद शाम और देर रात तक दुर्ग जिले में गर्म लपटें चलती रही। मौसम विभाग (Chhattisgarh Rain) ने कहा है कि रविवार को दुर्ग जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Monsoon 2024: वहीं अधिकांश हिस्सों में शाम को गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। इससे अलावा तापमान में भी अब गिरावट का दौर शुरू होगा। तीन (Monsoon Update 2024) जून से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी।
मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में अंधड़ के साथ हल्की (Chhattisgarh Rain) बारिश के आसार हैं।
Monsoon 2024: मौसम विभाग के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा बारिश हो सकती है। देखा जा रहा है कि पिछले साल की तुलना में मानसून प्रदेश में कुछ दिन पहले ही प्रवेश कर रहा है। फिलहाल प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 2 जून से प्रदेश के मौसम में बदलाव (Monsoon in chhattisgarh) हो सकता है। कुछ इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश भी हो सकती है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।
बंगाल की खाड़ी में तैयार हुआ मानसून केरल पहुंच गया है। यह धीरे धीरे आगे बढ़ते हुए 13 जून तक जगदलपुर पहुंचेगा। इसके बाद 16 जून को मानसून रायपुर और दुर्ग संभाग को भिगोएगा। इसके साथ ही 21 जून को मानसून अंबिकापुर पहुंच जाएगा। इस साल मानसून अपने तय समय से एक दिन पूर्व केरल पहुंचा है। ऐसे में मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि मानसून इस बार इंतजार नहीं कराएगा, बल्कि (Monsoon Update 2024) समय पर दस्तक देकर बड़ी राहत पहुंचाएगा। इस साल मानसून की गतिविधियां अनुकूल बनी हुई है, जिससे दुर्ग संभाग सहित प्रदेशभर में अच्छी बारिश की उम्मीद है।
रायपुर - 45.7
दुर्ग - 45.6
माना एयरपोर्ट - 45.2
बिलासपुर - 44.8
पेंड्रारोड - 43.7
अंबिकापुर - 42.2
जगदलपुर - 39.2
राजनांदगांव - 44.0
Monsoon 2024: अब तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। मानसून अपने समय पर है इस लिहाज से यह 16 जून तक रायपुर और दुर्ग पहुंचेगा। रविवार को कुछ हिस्सों में बारिश (Chhattisgarh Monsoon Alert) की संभावना है।