
Monsoon update 2024:प्रदेश में नमीयुक्त हवाएं आ रही है, जिसके असर से शाम होते ही प्रदेश के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही। इससे रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी 4 दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में (Weather Alert) अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री डोंगरगढ़ में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।
प्रदेश में मंगलवार की शाम तेज हवा के साथ सक्ती, रायगढ़, कुनकरी, बिलासपुर और पेंड्रा के कुछ इलाकों में 30 मिमी तक वर्षा हुई।
प्रदेश में बुधवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
एक द्रोणिका हरियाणा से पूर्वी बांग्लादेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक और एक चक्रीय चक्रवात तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। एक अन्य चक्रवात दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3.1 किमी ऊंचाई तक विस्तृत है। यह उत्तर पूर्व की आगे बढ़ते हुए मंगलवार को एक निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन सकता है। यह इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवदाब में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके और ज्यादा प्रबल हो सकता है।
रायपुर - 41.1 - 26.2
बिलासपुर - 41.2 - 28.4
पेंड्रा रोड - 40.6 - 24.6
अंबिकापुर - 39.9 - 25.4
जगदलपुर - 36.4 - 24.1
दुर्ग - 43.6 - 25.2
राजनांदगांव - 42.3 - 27.5
Updated on:
22 May 2024 09:16 am
Published on:
22 May 2024 09:16 am
