भिलाई

Public Holiday: दीपावली की छुट्टी में बड़ा बदलाव! अब इस दिन रहेगा अवकाश, बंद रहेंगे दफ्तर, स्कूल

Holiday: दुर्ग के कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने एक आदेश जारी कर दिवाली के अवकाश में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के कारण दुर्ग जिले के सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2024, 11:37 AM IST
Public Holiday, 20 November, 20th November, bank holiday, hindi news, holiday, Lok sabha Chunav, office holiday, patrika news, Public holiday, school holiday

Public Holiday: छत्तीसगढ़ के भिलाई कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश में परिवर्तन किया है। पूर्व में घोषित दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर 1 नवंबर को परिवर्तित कर देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) 12 नवंबर दिन मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। बता दें कि कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश में परिवर्तन किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार उन्होंने पूर्व में घोषित दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर 1 नवंबर शुक्रवार को परिवर्तित कर देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) 12 नवंबर दिन मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। बता दें कि छुट्टी की तारीखों में बदलाव के कारण दुर्ग जिले के सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान और अन्य सरकारी संस्थान 12 नवम्बर को बंद रहेंगे।

Public Holiday: देवउठनी एकादशी को अवकाश

यह बदलाव स्थानीय लोगों के लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि उन्हें अब देवउठनी एकादशी का त्योहार मनाने के लिए छुट्टी मिलेगी। देवउठनी एकादशी को हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की निद्रा समाप्त होने का प्रतीक है और लोग इस दिन अपने घरों में तुलसी पूजन करते हैं। इस बदलाव से लोगों को अपने धार्मिक त्योहारों को अच्छे से मनाने का मौका मिलेगा।

2025 के लिए शासकीय अवकाश घोषित

राज्य सरकार ने वर्ष 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी कर दी है। रविवार को पड़ने वाले त्योहारों को छोड़ कर त्योहारों के लिए अवकाश की सूची जारी की गई है।

2025 में गणतंत्र दिवस और मोहर्रम रविवार के दिन पड़ रहा है इसलिए इस दिन (Public Holiday) अवकाश घोषित नहीं किया जाएगा। अवकाश के दौरान स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

CG Employees Strike: इससे संबंधित खबरें यहां देखें

1. नगरीय निकाय मंत्री के बंगले का घेराव, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन…

अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ ने 6 सूत्रीय मांग को लेकर 27 अगस्त को सुभाष स्टेडियम, रायपुर में एकत्र होने का फैसला किया है। यहां से नगरीय निकाय मंत्री के बंगला तक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद मंत्री के बंगले का घेराव किया जाएगा। संघ ने मांग की है कि नगरीय निकायों के कार्यभारित कर्मियों को पेेंशन दिया जाए। यहां पढ़ें पूरी खबरें…

2. वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की हड़ताल जारी…

दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ 9 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस दौरान संगठन के सक्रिय सदस्य संजू सिंग का 19 अगस्त को हृदय घात हो जाने के कारण उनका निधन हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबरें…

Updated on:
18 Oct 2024, 11:37 AM IST
Published on: