
Job Updates: दुर्ग जिले के युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और इंटर्नशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने रोजगार कार्यालय में 'माय भारत' योजना के तहत विशेष पंजीयन काउंटर शुरू किया है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इस पहल के माध्यम से 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के डिजिटल प्लेटफॉर्म से निशुल्क जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें देशभर में उपलब्ध रोजगार और करियर के अवसरों तक सीधी पहुंच मिलेगी।
उप संचालक रोजगार के अनुसार, 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इस योजना के तहत पंजीयन करा सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय में यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में स्थापित काउंटर पर पात्र युवाओं का निशुल्क पंजीयन किया जा रहा है। कार्यालय के सूचना पटल पर योजना से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदर्शित की गई है। साथ ही क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराया गया है, जिसे स्कैन कर युवा सीधे पोर्टल पर पहुंचकर पंजीयन प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं।
माय भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्किल डेवलपमेंट कोर्स, प्रतिष्ठित संस्थानों और सरकारी विभागों में इंटर्नशिप, नेतृत्व विकास कार्यक्रमों तथा सामाजिक परियोजनाओं से जुडऩे का अवसर मिलेगा। इसके अलावा उनकी योग्यता के अनुरूप देशभर में उपलब्ध नौकरियों और करियर विकल्पों की जानकारी भी नियमित रूप से मिल सकेगी।
उप संचालक रोजगार के अनुसार, 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इस योजना के तहत पंजीयन करा सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय में यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्किलिंग कोर्स की जानकारी व प्रशिक्षण।
सरकारी विभागों और प्रतिष्ठित संस्थानों में इंटर्नशिप के अवसर।
नेतृत्व विकास और सामाजिक परियोजनाओं में भागीदारी।
देशभर में उपलब्ध रोजगार और करियर अवसरों की नियमित जानकारी।