20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway Update: ताड़ोकी-रावघाट के बीच जल्द दौड़ेगी ट्रेन, CRS की मंजूरी के बाद तैयारियां तेज

Railway Update: ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन पर ट्रेन संचालन की तैयारी तेज हो गई है। CRS की मंजूरी के बाद अब दोनों स्टेशनों के बीच जल्द ट्रेन दौड़ने की उम्मीद बढ़ गई है।
2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Sep 20, 2026

Indian Railway

ताड़ोकी-रावघाट के बीच जल्द दौड़ेगी ट्रेन (Photo patrika)

Railway Connectivity: दल्लीराजहरा-रावघाट नई रेल लाइन परियोजना के तहत ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर यात्री ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के निरीक्षण और स्वीकृति के बाद यात्री परिचालन से जुड़ी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ट्रेन सेवा शुरू होने से बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों तक लोगों की पहुंच आसान होगी। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएमसी) और भारतीय रेलवे के संयुक्त प्रयासों से विकसित हो रही करीब 95 किलोमीटर लंबी दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना में बीएसपी की ओर से अब तक करीब 1735 करोड़ रुपए का निवेश किया जा चुका है। पूरी परियोजना की अनुमानित लागत 1880 करोड़ रुपए से अधिक है। परियोजना में रेलवे लाइन के साथ स्टेशनों और विद्युतीकरण संबंधी कार्यों में भी बीएसपी ने वित्तीय सहयोग दिया है।

माल ढुलाई के साथ यात्री सेवा का लाभ

रेल कॉरिडोर के पूरी तरह परिचालन में आने से लौह अयस्क परिवहन का लॉजिस्टिक्स ढांचा मजबूत होगा। वहीं यात्री सेवा शुरू होने से बस्तर के लोगों को आवागमन का नया विकल्प मिलेगा। इससे क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।

58 वैगन से हुआ था तकनीकी परीक्षण

रावघाट रेलखंड पर 17 जून को तकनीकी परीक्षण शुरू किया गया था। नियंत्रित गति और सीमित भार के साथ 58 वैगन वाली बॉक्सएन रेक से परीक्षण कर परिचालन संबंधी तकनीकी तैयारियों को परखा गया। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और नक्सल प्रभावित क्षेत्र से होकर गुजरने के कारण परियोजना का निर्माण चुनौतीपूर्ण रहा है।

2008 में समझौता

इस परियोजना की शुरुआत 2008 में हुए समझौता ज्ञापन के आधार पर हुई थी। शुरुआती उद्देश्य लौह अयस्क परिवहन के लिए रेल संपर्क विकसित करना था। बाद में परियोजना का दायरा बढ़ाकर एकर इसे बस्तर क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में विकसित किया गया। वर्ष 2022 में दल्लीराजहरा-ताड़ोकी के बीच यात्री रेल सेवा शुरू हो चुकी है। अब रावघाट तक रेल संपर्क विस्तार से इसका लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचने की उम्मीद है।