भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में शादी के 3 दिन बाद फरार हुई नई नवेली दुल्हन, दूल्हे ने लगाया 1 लाख में सौदा कर शादी कराने का आरोप

भीलवाड़ा के जोजवा गांव में शादी के तीन दिन बाद नई नवेली दुल्हन नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़ित दूल्हे ने आरोप लगाया कि दलाल ने 1 लाख रुपए लेकर शादी कराई थी।
2 min read
• •
Updated: 10 May 2026, 11:01 AM IST
Looteri Dulhan
Looteri Dulhan (Patrika File Photo)

Looteri Dulhan: भीलवाड़ा जिले के बीगोद थाना क्षेत्र के जोजवा गांव से 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी के महज तीन दिन बाद ही दुल्हन घर से सोने-चांदी के जेवरात और करीब तीन लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गई।

पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि एक दलाल ने एक लाख रुपए लेकर उसकी शादी कराई थी। पीड़ित ने कोर्ट के इस्तगासे के जरिए थाने में दुल्हन सहित सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में जोजवा निवासी पीड़ित अम्बानी जाट ने आरोप लगाया कि यह पूरी वारदात एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। इस साजिश में दलाल के साथ-साथ दुल्हन के कथित परिजन और कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं।

आरोप है कि शादी के नाम पर पहले युवक अम्बानी और उसके परिवार को विश्वास में लिया गया। इसके बाद, जैसे ही मौका मिला, दुल्हन घर में रखे कीमती जेवर और नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गई।

पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपी दलाल, माण्डलगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा निवासी कालूलाल धाकड़ ने, एक लाख रुपए की दलाली राशि लेकर मानपुरा निवासी खुशी जाट के साथ शादी का रिश्ता तय कराया था। 27 फरवरी 2025 को दोनों की शादी हुई।

शादी के दौरान, पीड़ित ने दुल्हन को तीन तोला सोने के जेवर, करीब एक किलो चांदी के जेवर और तीन लाख रुपए नकद दिए थे। इसके अलावा, शादी में ससुराल पक्ष के प्रतिभोज (प्रीतिभोज) के लिए एक लाख 60 हजार रुपए की खाद्य सामग्री भी दी गई थी।

दुल्हन खुशी जाट तीन दिन तक ससुराल में रही और इस दौरान उसने परिवार का विश्वास जीतने का नाटक किया। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। जब परिजनों को घर से नकदी और जेवर गायब मिले, तो दुल्हन भी लापता मिली।

इसके तुरंत बाद, परिवार ने दलाल और दुल्हन पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सभी के फोन बंद मिले। जब पीड़ित युवक अपनी नई नवेली दुल्हन को ढूंढने उसके मायके मानपुरा गया, तो वह वहां भी नहीं मिली। हैरानी की बात यह है कि दुल्हन के पिता ने भी गत 6 मार्च 2026 को अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट माण्डलगढ़ थाने में दर्ज कराई थी।

बीगोद थाना प्रभारी जय सुल्तान ने बताया कि जोजवा निवासी अम्बानी जाट का परिवाद कोर्ट के जरिए मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी दुल्हन खुशी जाट (मानपुरा निवासी), उसकी माता हीरा देवी जाट, मुकेश जाट (रायसिंगपुरा निवासी), मोनु जाट (टोंक जिले के रामपुरा निवासी) और धर्मराज (मानपुरा निवासी) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। मामले की तहकीकात जारी है।

Updated on:
10 May 2026, 11:01 AM IST
Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा की 3 पंचायत समितियों में सिमटी BJP, 2 जगह निर्दलीय किंगमेकर; भाजपा के 5 MLA-जिलाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में नहीं दिला पाए जीत

Bhilwara Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: भीलवाड़ा पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, जिला परिषद और 16 पंचायत समितियों में किसे मिली जीत?

‘ये मेरा पर्सनल डस्टबिन है…’ भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर भड़का कैंटीन संचालक, कचरे से बोतल निकालकर मुंबई के लड़कों को थमाई

Rajasthan Railway News: ‘आधी रात’ को रेलवे ट्रैक पर बदमाशों की बड़ी करतूत, चलती ट्रेन में उलझे तार- टला बड़ा रेल हादसा?

भीलवाड़ा में इंजेक्शन लगाने के बाद लड़की की मौत का आरोप, गुस्साई भीड़ ने मेडिकल स्टोर फूंका