भीलवाड़ा

भीलवाड़ा पंचायती राज चुनाव: महिलाओं की बल्ले-बल्ले, आरक्षण लॉटरी से बदले समीकरण; देखें पूरी सूची

भीलवाड़ा में पंचायती राज चुनाव के लिए आरक्षण लॉटरी कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। 16 पंचायत समितियों में 3 ओबीसी, 3 एससी और 2 एसटी के लिए आरक्षित रहेंगी। 50 पद महिलाओं के लिए हैं। सरपंच-वार्ड पंच की लॉटरी 24 सितंबर को होगी।
3 min read
Sep 23, 2026
bhilwara panchayati raj poll reservation lottery
Bhilwara Panchayati Raj Poll Reservation Lottery (Patrika Photo)

Bhilwara Panchayati Raj Poll Reservation Lottery: भीलवाड़ा में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। लॉटरी के माध्यम से जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों और प्रधान पदों के लिए आरक्षण तय किया गया। जिले में कुल 16 पंचायत समितियां हैं। इनमें 3 पंचायत समितियां ओबीसी, 3 एससी और 2 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित होंगी।

वहीं, कुल पदों में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए रखा गया है। भीलवाड़ा में प्रधान पद की 8 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। आरक्षण तय होने के बाद पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे संभावित दावेदारों के समीकरण भी बदल गए हैं।

अब कई नेताओं और दावेदारों को अपनी सीट के आरक्षण के अनुसार चुनावी रणनीति बनानी होगी। वहीं, सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में निकाली जाएगी। इसके बाद गांव स्तर पर भी चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

भीलवाड़ा पंचायत समितियों में आरक्षण की स्थिति

पंचायत समिति आसींद

वार्ड: 15 | प्रधान: ओबीसी

एससी: 6 | महिला: 9
एसटी: 11
ओबीसी: 1, 2 | महिला: 10
अनारक्षित: 4, 7, 12, 15 | महिला: 3, 5, 8, 13, 14

पंचायत समिति बनेड़ा

वार्ड: 17 | प्रधान: एसटी

एससी: 8, 16 | महिला: 1
एसटी: 14
ओबीसी: 9, 13 | महिला: 12
अनारक्षित: 2, 3, 4, 17 | महिला: 5, 6, 7, 10, 11, 15

पंचायत समिति बिजौलिया

वार्ड: 15 | प्रधान: एससी

एससी: 6 | महिला: 7
एसटी: 2, 4 | महिला: 9, 10
ओबीसी: 15
अनारक्षित: 1, 5, 8, 14 | महिला: 3, 11, 12, 13

पंचायत समिति हुरड़ा

वार्ड: 17 | प्रधान: ओबीसी

एससी: 10, 17 | महिला: 9
एसटी: 7
ओबीसी: 2, 13 | महिला: 5
अनारक्षित: 1, 12, 14, 16 | महिला: 3, 4, 6, 8, 11, 15

पंचायत समिति जहाजपुर

वार्ड: 17 | प्रधान: अनारक्षित महिला

एससी: 3, 16 | महिला: 10
एसटी: 9, 11 | महिला: 12, 15
ओबीसी: 5
अनारक्षित: 2, 6, 8, 13 | महिला: 1, 4, 7, 14, 17

पंचायत समिति करेड़ा

वार्ड: 17 | प्रधान: ओबीसी महिला

एससी: 8, 10 | महिला: 11
एसटी: 17
ओबीसी: 3, 4 | महिला: 6
अनारक्षित: 1, 12, 14, 16 | महिला: 2, 5, 7, 9, 13, 15

पंचायत समिति खजूरी

वार्ड: 15 | प्रधान: एसटी महिला

एससी: 2, 8 | महिला: 12
एसटी: 10, 11 | महिला: 9
ओबीसी: 1
अनारक्षित: 3, 4, 6 | महिला: 5, 7, 13, 14, 15

पंचायत समिति कोटड़ी

वार्ड: 27 | प्रधान: अनारक्षित

एससी: 2, 22, 26 | महिला: 9, 23
एसटी: 4 | महिला: 5
ओबीसी: 6, 17, 27 | महिला: 16, 20
अनारक्षित: 1, 3, 8, 10, 13, 19 | महिला: 7, 11, 12, 14, 15, 18, 21, 24, 25

पंचायत समिति मांडल

वार्ड: 21 | प्रधान: अनारक्षित महिला

एससी: 3, 4 | महिला: 12
एसटी: 11
ओबीसी: 6, 9 | महिला: 8, 21
अनारक्षित: 1, 2, 5, 14, 17, 19 | महिला: 7, 10, 13, 15, 16, 18, 20

पंचायत समिति मांडलगढ़

वार्ड: 21 | प्रधान: अनारक्षित

एससी: 4, 9 | महिला: 2, 20
एसटी: 18 | महिला: 17
ओबीसी: 14, 15 | महिला: 10, 13
अनारक्षित: 5, 7, 8, 11, 12, 19 | महिला: 1, 3, 6, 16, 21

पंचायत समिति फुलियाकलां

वार्ड: 15 | प्रधान: एससी महिला

एससी: 9, 12 | महिला: 8
एसटी: 15
ओबीसी: 2, 3 | महिला: 11
अनारक्षित: 4, 13, 14 | महिला: 1, 5, 6, 7, 10

पंचायत समिति रायपुर

वार्ड: 15 | प्रधान: अनारक्षित

एससी: 14 | महिला: 4
एसटी: 7
ओबीसी: 1, 9 | महिला: 2
अनारक्षित: 8, 10, 11, 15 | महिला: 3, 5, 6, 12, 13

पंचायत समिति सहाड़ा

वार्ड: 19 | प्रधान: अनारक्षित महिला

एससी: 1, 15 | महिला: 10
एसटी: 8
ओबीसी: 7, 17 | महिला: 4
अनारक्षित: 9, 11 | महिला: 2, 3, 5, 6, 12, 13, 14

पंचायत समिति शाहपुरा

वार्ड: 15 | प्रधान: अनारक्षित महिला

एससी: 2, 9 | महिला: 6
एसटी: 4 | महिला: 10
ओबीसी: 3 | महिला: 15
अनारक्षित: 5, 7, 11, 12 | महिला: 1, 8, 13, 14

पंचायत समिति शंभूगढ़

वार्ड: 15 | प्रधान: एससी

एससी: 4, 7 | महिला: 1
एसटी: 9 | महिला: 6
ओबीसी: 10 | महिला: 14
अनारक्षित: 2, 3, 8, 11 | महिला: 5, 12, 13, 15

पंचायत समिति सुवाणा

वार्ड: 27 | प्रधान: अनारक्षित महिला

एससी: 1, 12, 26 | महिला: 7, 15
एसटी: 11
ओबीसी: 10, 21, 24 | महिला: 19, 22
अनारक्षित: 4, 9, 13, 17, 18, 23, 27 | महिला: 2, 3, 5, 6, 8, 14, 16, 20, 25

पंचायत समितियों में प्रधान पद के आरक्षण की स्थिति

पंचायत समिति-आरक्षित वर्ग
आसींद-अन्य पिछड़ा वर्ग
बनेड़ा-अनुसूचित जनजाति
बिजौलिया-अनुसूचित जाति
हुरड़ा-अन्य पिछड़ा वर्ग
जहाजपुर-सामान्य महिला
करेड़ा-अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
खजूरी-अनुसूचित जनजाति महिला
कोटड़ी-सामान्य वर्ग (ओपन)
मांडल-सामान्य महिला
मांडलगढ़-सामान्य वर्ग (ओपन)
फुलियाकलां-अनुसूचित जाति महिला
रायपुर-सामान्य वर्ग (ओपन)
सहाड़ा-सामान्य महिला
शाहपुरा-सामान्य महिला
शंभूगढ़-अनुसूचित जाति
सुवाणा-सामान्य महिला