
Bhilwara Saraf Bazar Gold-Silver Prices: भीलवाड़ा के स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है। लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच दोनों कीमती धातुओं में तीन-तीन हजार रुपए की तेजी दर्ज की गई। इस तेजी के साथ बाजार में चांदी के भाव 2 लाख 31 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए, जबकि सोने की कीमत 1 लाख 45 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर जा पहुंची।
सर्राफा बाजार से मिले आंकड़ों के अनुसार, चांदी प्रति किलो के भाव 2,26,000 रुपए और चांदी टंच के भाव 2,31,000 रुपए दर्ज किए गए। वहीं, सोने की बात करें तो 10 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत 1,45,000 रुपए रही। जेवराती सोने के भाव 1,36,500 रुपए और रवा सोना 1,43,800 रुपए के स्तर पर बोला गया। इसके अलावा, कलदार के भाव 2,700 रुपए प्रति नग और कॉपर के दाम 1,285 रुपए प्रति किलोग्राम रहे।
वहीं, दूसरी ओर भीलवाड़ा कृषि उपज मंडी में भी विभिन्न फसलों और अनाजों की आवक के साथ कीमतों में स्थिरता और बदलाव का रुख देखा गया। मंडी में नया गेहूं 2,500 से 2,560 रुपए और पुराना गेहूं 2,100 से 2,550 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिका।
हाइब्रिड मक्का के भाव 1,800 से 2,200 रुपए, जौ 2,400 से 2,550 रुपए और चना 5,250 से 5,550 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए। इसके अलावा सरसों के दाम 7,000 से 7,500 रुपए और मूंग के भाव 4,800 से 6,350 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रहे।
किराना बाजार की बात करें तो दैनिक उपयोग की वस्तुओं और दालों के दामों में भी मिला-जुला असर देखने को मिला। बाजार में चीनी 45 रुपए, मूंग मोगर 115 से 120 रुपए, उड़द मोगर 125 से 135 रुपए और तूअर दाल 120 से 140 रुपए प्रति किलो बिकी। मूंग दाल के भाव 100 से 105 रुपए, उड़द दाल 105 से 110 रुपए, चना दाल 75 से 77 रुपए और मसूर दाल 85 से 90 रुपए प्रति किलो रहे।
खाद्य तेलों में मूंगफली तेल 200 से 210 रुपए, सोयाबीन तेल 155 से 160 रुपए और सरसों तेल 190 से 200 रुपए प्रति लीटर के भाव पर बिका, जबकि देसी घी के दाम 550 से 570 रुपए प्रति लीटर रहे। मसालों में जीरा 280 से 320 रुपए, सौंफ 200 से 300 रुपए, धनिया साबुत 190 से 200 रुपए, पिसी हल्दी 280 से 300 रुपए और मिर्च 300 से 350 रुपए प्रति किलो के स्तर पर बनी हुई है। बाजार में गुड़ के भाव 55 रुपए प्रति किलो दर्ज किए गए।