भीलवाड़ा

ट्रक से कुचल कर बाइक सवार दो जनों की मौत, एक घायल

सलावटिया चौराहे पर शुक्रवार दोपहर बाद ट्रक की टक्कर से मोरसाइकिल सवार दो युवकों की कुचलने से मौत हो गई।

2 min read
Bhilwara, bhilwara news, Road accident in bhilwaar, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara, Bhilwara latest hindi news
सलावटिया चौराहे पर शुक्रवार दोपहर बाद ट्रक की टक्कर से मोरसाइकिल सवार दो युवकों की कुचलने से मौत हो गई।

बिजौलियां।

कस्बे से आठ किलोमीटर दूर सलावटिया चौराहे पर शुक्रवार दोपहर बाद ट्रक की टक्कर से मोरसाइकिल सवार दो युवकों की कुचलने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया। घायल को कोटा रैफर किया गया।


पुलिस के अनुसार बिजौलियां निवासी दीपक सिंह (26) तथा केसरगंज निवासी राजू धोबी (40) व पृथ्वी सिंह (32) शुक्रवार दोपहर मोटरसाइकिल से बेगूं से बिजौलियां की तरफ आ रहे थे। सलावटिया कट पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना मेंं ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और सवार दीपक व राजू धोबी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। जबकि घायल पृथ्वी सिंह को बिजौलियां चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे शाम को कोटा रैफर कर दिया गया।

चार दिन पुराने खाई में मिले युवक के शव के मामले में परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
सदर थाना अंतर्गत भडानी खेड़ा गांव में चार दिन पूर्व मिले रक्तरंजित शव के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर परिजनों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। युवक के परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार भड़ानी खेड़ा गांव में सांवरमल कीर के शव के मामले में परिजनों ने पुलिस पर झूठा मामला बनाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का कहना था कि सांवरलाल की हत्या की गई है। परिजनों ने प्रदर्शन करते हुए कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

पदमावती फिल्म के प्रदर्शन के विरोध सड़कों पर उतरी छात्राएं
सेठ मुरलीधर मानसिंहका कन्या महाविद्यालय की एबीवीपी की छाताओं ने शुक्रवार को पदमावती फिल्म में तोड़ मरोड़कर पेश किए गए तथ्यों का विरोध किया। छात्राओं का कहना है कि हाडी रानी पदमावती हम सभी का आदर्श है। संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म में इतिहास में वर्णित तथ्यों से छेड़छाड़ कर तोड़ मरोड़कर पेश किए। जिसका हम सभी कड़ा विरोध करते हैं। भीलवाड़ा के सिनेमाघरों में इस फिल्म का किसी भी कीमत पर प्रदर्शन नहीं करने दिया जाएगा।

Published on:
10 Nov 2017 07:18 pm