भीलवाड़ा

देर रात बाइक पर गुजर रहे तीन युवकों को बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई, जंजीर से बांधा

( bhilwara crime news ) मोटरसाइकिल पर गुजर रहे तीन युवकों को बच्चा चोर ( Child theft ) समझ कर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उनकी जमकर धुनाई ( villagers beating young man in bhilwara ) कर विद्युत पोल पर जंजीर से बांध दिया। देर रात आसींद थाना पुलिस ( bhilwara police ) मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले गई। वहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2019, 1:17 AM IST
देर रात बाइक पर गुजर रहे तीन युवकों को बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई, जंजीर से बांधा
देर रात बाइक पर गुजर रहे तीन युवकों को बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई, जंजीर से बांधा

भीलवाड़ा.
आसींद थाना क्षेत्र के धोली गांव में मंगलवार रात मोटरसाइकिल पर गुजर रहे तीन युवकों को बच्चा चोर ( Child theft ) समझ कर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उनकी जमकर धुनाई ( villagers beating young man in bhilwara ) कर विद्युत पोल पर जंजीर से बांध दिया। देर रात आसींद थाना पुलिस ( bhilwara police ) मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले गई। वहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

यह है पूरा मामला ( bhilwara crime news )

थानाप्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि धोली गांव में रात करीब साढे दस बजे कंजर जाति के तीन युवक बाइक पर गुजर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। उनके कपड़े फाड़ दिए और जमकर पिटाई की। दो जनों को पोल पर जंजीर से बांध दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस बमुश्किल तीनों को ग्रामीणों से छुड़ाकर लाई। देर रात थाने लाकर तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही थी।


इधर, शराब के नशे में युवक की पीटकर हत्या ( murder in bhilwara )

दूसरी ओर बागोर थाना क्षेत्र के लालरी गांव में मंगलवार रात शराब के नशे में कैलाश नायक की उसके साथियों ने पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव देर रात मोर्चरी में रखवाया। थानाप्रभारी खींवराज गुर्जर ने बताया कि लालरी निवासी कैलाश और उसके कुछ साथियों ने चांदरास रोड पर ईंट भट्टे पर साथ बैठकर शराब पी। कैलाश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर कैलाश घर आ गया। दिनेश नायक समेत चार जने देर रात कैलाश के घर पहुंचे। वहां लाठियों से पीटकर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीण आए तब तक आरोपी मौके से भाग छूटे। सूचना पर बागोर पुलिस वहां पहुंची। देर रात तक आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही थी।

यह भी पढ़ें...

Published on:
Also Read
View All
Bhilwara Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: दिग्गज नेता कालू लाल गुर्जर को लगा बड़ा झटका, जिला परिषद वार्ड 29 से पत्नी सरोज देवी गुर्जर हारीं

‘ये मेरा पर्सनल डस्टबिन है…’ भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर भड़का कैंटीन संचालक, कचरे से बोतल निकालकर मुंबई के लड़कों को थमाई

Rajasthan Railway News: ‘आधी रात’ को रेलवे ट्रैक पर बदमाशों की बड़ी करतूत, चलती ट्रेन में उलझे तार- टला बड़ा रेल हादसा?

भीलवाड़ा में इंजेक्शन लगाने के बाद लड़की की मौत का आरोप, गुस्साई भीड़ ने मेडिकल स्टोर फूंका

राजस्थान रोडवेज में परफॉर्मेंस इंडिकेटर रेटिंग प्रणाली लागू, जानिए यात्रियों को क्या लाभ होगा